विज्ञापन

5 सेकंड, 5 मंजिला इमारत तबाह... तिब्बत-नेपाल में आई बाढ़ के सैलाब का खौफनाक वीडियो

Nepal Flood Videos: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचा दी है. बाढ़ के कई भयावह वीडियो सामने आए हैं.

5 सेकंड, 5 मंजिला इमारत तबाह... तिब्बत-नेपाल में आई बाढ़ के सैलाब का खौफनाक वीडियो
नेपाल बाढ़ के खौफनाक वीडियो
Social Media

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. तिब्बत से लेकर नेपाल तक कई शहर और गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं. अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है वहीं सैकड़ों लोग लापता हैं. इसमें 100 से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं. इस भयानक बाढ़ के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें बाढ़ का भयावह मंजर साफ देखा जा सकता है. तिब्बत से आई बाढ़ ने चीन का इंमीग्रेशन सेंटर से लेकर नेपाल के कई पुल और गांव तबाह कर दिए. बाढ़ के सबसे खौफनाक वीडियो यहां देखिए.

1. चीन के इमिग्रेशन सेंटर की 5 मंजिला इमारत को पार कर गई बाढ़

तिब्बत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित चीन के इमिग्रेशन सेंटर का एक वीडियो सामने आया है. बाढ़ की लहर करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं. इस भयानक बाढ़ ने पलभर में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन बाढ़ आने से कुछ सेकंड पहले लोग बिल्डिंग से बाहर की ओर भागते नजर आए.बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में दाखिल हुई.
 

2. चीन नेपाल बॉर्डर पर इमीग्रेशन सेंटर तबाह 

अचानक आई बाढ़ ने तिब्बत से लेकर नेपाल तक भारी तबाही मचाई. नेपाल-चीन बॉर्डर पर बने चीन के एक इमीग्रेशन का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद सेंकड में बाढ़ का सैलाब पूरे इमीग्रेशन सेंटर को तबाह कर देता है. पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां बाढ़ के साथ बह गईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Nepal Flood 19 People Killed, Nepal Flood Alert, Nepal Flood And Landslide, Nepal Flood Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com