ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में संपन्न हुए अपने श्रीलंका दौरे में जीत हुई पुरस्कार राशि को आर्थिक संकट से जूझ रहे देश (Sri Lanka Ecooimic Crisis) के बच्चों और परिवारों को भेंट करने का फैसला किया है. UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर पैट कमिंस (Pat Cummins) और एरोन फिंच (Aaron Finch) की कप्तानी में इस दौरे में खेली गई टी20 और टेस्ट सीरीज जीत हासिल हुई. इनकी टीम ने श्रीलंका के लिए 45 हजार ऑस्ट्रेलियन डॉलर दान किया है.
इस साल के जून-जुलाई में आयोजित हुए इस दौरे में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने श्रीलंका के मौजूदा आर्थिक संकट (Australia tour of Sri Lanka) को अपनी आंखों से देखा. पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें और हजारों के संख्या में प्रदर्शनकारियों की आवाज दूसरे टेस्ट के दौरान गेल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक आती रही थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Our Aussie men have donated their prize money from the recent tour of Sri Lanka to support children and families impacted by the nation's worst economic crisis in decades ???? pic.twitter.com/XO3LaSGu7D
— Cricket Australia (@CricketAus) August 11, 2022
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों द्वारा डोनेट की गई ये राशी UNICEF के कार्यक्रम की ओर से 17 लाख कमजोर श्रीलंकाई बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित पेयजल, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के जाएगा.
* ‘ये लो. एक और Sachin Tendulkar, जैसे एक काफी नहीं था', जब इस भारतीय ओपनर को देखकर घबराए थे Brett Lee
* साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं पढ़ पाया गेंद का ऐंगल, इस तरह थाली में परोस कर दिया अपना विकेट- Video
कमिंस ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत साफ था कि श्रीलंकाई लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन का जीवन कितना प्रभावित हो रहा है. जब टीम ने देखा कि क्या हो रहा है, तो UNICEF को हमारी पुरस्कार राशि दान करने का एक फैसला आसान था, जो बच्चों और परिवारों की जरूरतों का समर्थन करते हुए 50 से अधिक सालों से श्रीलंका में है."
फिंच ने कहा कि व्हाइट-बॉल सीरीज के दौरान श्रीलंकाई लोगों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उम्मीद है कि दौरे ने “कुछ तरीके से उनकी स्पिरिट को ऊपर उठाने में मदद की होगी”.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं