विज्ञापन
3 years ago

AUS vs SA Semi Final, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन टीम की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई. डेविड मिलर ने हालांकि, एक ओर संभाले रखा और उन्होंने शतकीय पारी खेली. मिलर के शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन बनाए. इसके जवाब में ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. हालांकि, टीम ने 60 के स्कोर पर वॉर्नर का विकेट गंवा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने इसके बाद स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष किया. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अंत तक हार नहीं मानी. हालांकि, अंत में बाजी ऑस्ट्रेलिया के नाम रही और चोकर्स अफ्रीकी टीम को एक बार फिर सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. (SCORECARD)

World Cup 2023: Australia vs South Africa Semi Final | AUS vs SA Semi Final, Straight from (Eden Gardens, Kolkata):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, South Africa, Australia, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com