विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2023

Australia vs Bangladesh, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात

AUS vs BAN WC 2023: वर्ल्ड कप के 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश आठ विकेट से हराया

Australia vs Bangladesh, World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से दी मात
AUS vs BANछ बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला

Australia vs Banglades, World Cup 2023आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां विश्व कप मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया. स्टार आल राउंडर मिचेल मार्श ने नाबाद 177 रन की धुआंधार पारी के दौरान 17 चौके और नौ छक्के जड़े जिससे आस्ट्रेलिया ने शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अंतिम लीग मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अच्छा अभ्यास किया. आस्ट्रेलिया ने मार्श के तीसरे वनडे शतक तथा डेविड वार्नर (David Warner (53 रन) और स्टीव स्मिथ (Steve Smith) (नाबाद 63 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 307 रन का लक्ष्य 32 गेंद रहते हासिल कर लिया. अब पांच बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना कोलकाता में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा. बांग्लादेश ने अपना अभियान एक और हार से समाप्त किया और अब टीम उम्मीद करेगी कि भारत रविवार को नीदरलैंड को हरा दे ताकि वह पाकिस्तान में होने वाली 2025 चैम्पियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने के लिऐ अपने आठवें स्थान पर कायम रहे.

इससे पहले वर्ल्ड कप के 43वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले खेलते हुए बांग्लादेश  (AUS vs BAN) ने 50 ओव में 8  विकेट पर 306 रन बनाए. बता दें कि  बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने 74 रन और शांतों ने 45 रन की पारी खेली. इसके अलावा  तंज़ीद हसन ने 36 और लिटन दास ने 36 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सीन एबॉट और जैम्पा के खाते में 2-2 विकेट आए. स्टोइनिस को एक विकेट मिला. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. (SCORECARD) (वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल)

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): तंज़ीद हसन, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

World Cup 2023 LIVE Updates: Australia vs Bangladesh Live Score | AUS vs BAN Live Score, Straight from (Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune):


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Bangladesh, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com