Australia vs West Indies: एडिलेड के मैदान पर जब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड ने मेहमान टीम के बल्लेबाज एलिक अथानाज़े को बोल्ड किया तो एक अनोखा रिकॉर्ड भी बना जो टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था. यह जोश हेज़लवुड का टेस्ट में 250वां विकेट था और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में चार गेंदबाज ऐसे थे जिन्होंने 250 या उससे अधिक विकेट हासिल किए थे. 250 या अधिक विकेट लेने वाले चार गेंदबाजों का एक ही प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का पहला मौका था. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लियोन ने 511, मिशेल स्टार्क 348, पैट कमिंस ने 262 विकेट लिए हैं. वहीं जोश हेजलवुड ने इस मैच में 9 विकेट हासिल किए और उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में अब कुल 258 विकेट हो गए हैं.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 188 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में किर्क मैकेंजी ने अर्द्धशतक लगाया तो अपना डेब्यू मैच खेल रहे शमर जोसेफ ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली. शमर जोसेफ ने इसके बाद दूसरी पारी में गेंद से अपना जलवा दिखाया और उन्होंने स्टीव स्मिथ, लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन का विकेट हासिल किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 283 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 134 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली.
इसके जवाब में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी सिर्फ 120 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में बल्ले से कमाल दिखाने वाले शमर जोसेफ को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए टॉप में नहीं भेजा गया. वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में किर्क मैकेंजी ने 26 रन बनाए और वो दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जस्टिन ग्रीव्स ने दूसरी पारी में 24 रन बनाए तो शमर जोसेफ ने 15 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 26 रन चाहिए थे. लेकिन शमर जोसेफ की बाउंसर पर चोटिल होने के बाद उस्मान ख्वाजा रिटायर्ड हर्ट हुए जिसके बाद मार्नश लाबुशेन ने विजयी शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाई.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG:"अगर ये नियम हैं तो..." अफगानिस्तान के कोच ने सुपर ओवर के नियमों को लेकर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा की शतकीय पारी पर पत्नी रितिका ने 'तीन शब्द' में दिया रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं