Ritika Sajdeh Three-Word Reaction Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शानदार बल्लेबाजी की. भारतीय टीम एक समय 22 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा का तूफान देखने को मिला. रोहित शर्मा ने बेंगलुरु में रिकॉर्ड पांचवां टी20 शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित शर्मा इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. रोहित शर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 212 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया. हालांकि, भारत ने दूसरे सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम किया. रोहित को उनकी बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी 'हिटमैन' की इस पारी पर रिएक्शन दिया है.
रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की पारी पर कमेंट करते हुए बस तीन शब्द लिखे हैं. रितिका सजदेह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बीसीसीआई द्वारा रोहित शर्मा के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, स्पेशल, जस्ट स्पेशल (विशेष, बस विशेष)"
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब

Queen Ritika Sajdeh's Insta story 🥺 pic.twitter.com/LJ3mxENARX
— 𝐂𝐡𝐚𝐢𝐭𝐡𝐮 🇮🇳 (@ChaitRo45) January 17, 2024
Insta story 📸 of Ritika Sajdeh. The moment to remember forever ❤️. pic.twitter.com/ZaNPgdEe3c
— Vishal. (@SPORTYVISHAL) January 17, 2024
बात अगर मैच की करें तो भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी और जायसवाल 4, कोहली 0, शिवम दुबे 1 और संजू सैमसन 0 पर आउट हुए. इसके बाद रोहित शर्मा ने रिंकू सिंह के साथ पांचवें विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी. इस दौरान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 121 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 69 रन बनाए. रिंकू ने 2 चौके और छह छक्के लगाए. भारत से मिले 213 रनों के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान ने भी रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नईब के अर्द्धशतकों के दम पर 212 रन बनाए.
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला टाई होने के बाद मैच के रिजल्ट के लिए सुपर ओवर करवाया गया, जिसमें अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाए. मैच के बाद पहला सुपर ओवर भी टाई हुआ जिसके बाद दूसरा सुपर ओवर करवाया गया. जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान सिर्फ एक ही रन बना पाई और भारत आखिरकार मैच जीतने में सफल रहा.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: "अगर ये नियम हैं तो..." अफगानिस्तान के कोच ने सुपर ओवर के नियमों को लेकर दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं