Australia vs Pakistan 3rd Test: पाकिस्तान ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 1995 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर टेस्ट मैच में हराया था. उसके बाद से पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. बीते 28 साल से पाकिस्तान को अपनी पहली जीत का इंतजार है और सिडनी में हुए सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में मिली हार के बाद उसका इंतजार और लंबा हो गया है. पाकिस्तान को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है और टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिडनी में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 313 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 299 रन बनाए. पाकिस्तान दूसरी पारी में सिर्फ 115 रन ही बना पाई. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया.
पाकिस्तान के लिए पहली पारी में मोहम्मद रिजवान ने 88 और आमेर जमाल ने 82 रन बनाए थे. जबकि पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मिचेल मार्श ने 54 तो मार्नश लाबुशेन ने 60 रन बनाए थे. आमेर जमाल ने पाकिस्तान के लिए पहली पारी में 6 विकेट झटके थे.
हालांकि, पाकिस्तानी बल्लेबाजी दूसरी पारी में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और जोश हेजलवुड की गेंदों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पूरी तरह से सरेंडर करते नजर आए. सईम अय्यूब पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 33 रन बनाए.
पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद समेत चार बल्लेबाज दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने चार तो नाथन लियोन ने 3 विकेट झटके. ऑस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में मार्नस लाबुशेन की नाबाद 62 और डेविड वार्नर की 57 रनों की पारी के दम पर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. बाबर आजम द्वारा विश्व कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद शान मसूद को पाकिस्तानी टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन वो भी ऑस्ट्रेलिया में टीम के भाग्य को बदलने में नाकाम रहे.
पैट कमिंस को पूरी सीरीज के दौरान उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया, जबकि आमेर जमाल तो सिडनी मुकाबले में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: पटना में दिखी गजब स्थिति, एक ही मैच में पहुंची बिहार की दो अलग-अलग टीमें, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दुविधा में सेलेक्टर्स, अजीत अगरकर की टीम नहीं ले पा रही अहम फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं