विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2021

Aus vs Ind: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों की ही खबर को किया खारिज, कहा कि बीसीसीआई...

Aus vs Ind: खिलाड़ियों का इंडोर रेस्त्रां में खाने का एक वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा था कि वह बीसीसीआई के साथ मिलकर इसकी संयुक्त जांच कर रहा है कि इन खिलाड़ियों ने श्रृंखला के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया. एक प्रशंसक ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया था.

Aus vs Ind: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों की ही खबर को किया खारिज, कहा कि बीसीसीआई...
Aus vs Ind: भारतीय टीम को लेकर ऑस्ट्रेलिया मीडिया अपना ही गेम खेल रहा है!
  • ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट खेल रहे माइंड गेम!
  • मेजबान मीडिया भी दे रहा है साथ
  • क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खोल दी पोल !
सिडनी:

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने सोमवार को उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया कि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन में चौथा और अंतिम टेस्ट मैच नहीं खेलना चाहती है. पिछले कई दिनों से ऑस्ट्रेलियाई मीडिया (Australia Media) में मेजबान खिलाड़ियों के भारतीय टीम के गाबा में न खेलने को लेकर अलग-अलग बयान चल रहे हैं. हॉकले ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्वीन्सलैंड के पृथकवास नियमों से अच्छी तरह वाकिफ है और उसका सहयोगी रवैया रहा है. 

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हम बीसीसीआई के अधिकारियों से हर दिन बात करते हैं. बीसीसीआई का सहयोगी रवैया रहा है और हमें उसकी तरफ से कोई औपचारिक सुझाव नहीं मिला है. हमने जो कार्यक्रम तैयार किया है दोनों टीमें उसके अनुसार खेलने के लिये तैयार हैं.'चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जबकि चौथा मैच 15 जनवरी से ब्रिस्बेन के गाबा में होना है. श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है.

यह भी पढ़ें:  धवन का यह "रैप स्टाइल" वीडियो बहुत ही मजेदार, शब्द हैं बहुत फनी,तेजी से हो रहा VIRAL

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दावा किया था कि ब्रिस्बेन टेस्ट मैच खटाई में पड़ सकता है क्योंकि भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण वहां नहीं जाना चाहती जबकि वह आस्ट्रेलिया पहुंचने पर पहले ही 14 दिन तक पृथकवास पर रह चुकी है. रिपोर्टों में अज्ञात सूत्रों का हवाला देकर दावा किया गया था कि भारतीय टीम चौथा टेस्ट मैच भी सिडनी में ही खेलना चाहती है. क्वीन्सलैंड ने सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण न्यू साउथ वेल्स से यात्रा करने वाले लोगों के लिये अपनी सीमाएं बंद कर रखी हैं. सिडनी न्यू साउथ वेल्स की राजधानी है.

यह भी पढ़ें:  संघर्ष कर क्रिकेटर बनने के सपने को किया साकार, अब धूमधाम से कराई बहन की शादी, देखें Video

भारत और आस्ट्रेलिया दोनों टीमें अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के कोविड-19 के लिये परीक्षण नेगेटिव आने के बाद सोमवार को सिडनी पहुंच गयी. हॉकले का यह बयान भारत के पांच खिलाड़ियों उप कप्तान रोहित शर्मा, सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव को कथित जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिये अलग थलग रखने के फैसले के दो दिन बाद आया है. खिलाड़ियों का इंडोर रेस्त्रां में खाने का एक वीडियो सामने आने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा था कि वह बीसीसीआई के साथ मिलकर इसकी संयुक्त जांच कर रहा है कि इन खिलाड़ियों ने श्रृंखला के लिये तैयार किये गये जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया. एक प्रशंसक ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया था.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Vs India 2020-21, Australia Vs India 2018/19, India Vs Australia 2019/20, Australia Vs India 01/07/2021 Auin01072021195484, Sydney Showground Stadium Sydney, Cricket, Ajinkya Madhukar Rahane, Rohit Gurunath Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com