KL Rahul Wicket controversy: पर्थ टेस्ट मैच (IND vs AUS, 1st Test) में कंट्रोवर्सी ने दस्तक दे दी है. पहले टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान केएल राहुल 26 रन बनाकर (KL Rahul controversy Wicket) मिचेल स्टार्क की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी के द्वारा लपके गए. लेकिन इस विकेट को लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, कैच की अपील को पहले अंपायर ने नकार दिया था जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने DRS लेने का फैसला किया. बार-बार टीवी रिप्ले में देखने के बाद आखिर में अंपायर ने माना कि पहले गेंद बल्ले पर लगी है और फिर पैड पर जाकर बल्ला लगा है. ऐसे में थर्ड अंपायर ने केएल राहुल को आउट करार दे दिया. (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट लाइव अपडेट्स)
लेकिन दूसरी ओर केएल राहुल थर्ड अंपायर के फैसले पर अपनी नाखुशी जताते दिखे. वहीं, कमेंट्री कर रहे मैथ्यू हेडन ने केएल राहुल के विकेट पर अपना फैसला सुना दिया है. मैथ्यू हेडन ने कमेंट्री के दौैरान अंपायर के इस फैसले को सही करार दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने चुने विश्व क्रिकेट के चार सबसे महान खिलाड़ी, केवल एक भारतीय शामिल
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने माना कि पहले गेंद बल्ले पर लगी है और फिर बाद में पैड पर बल्ला लगा है. ऐसे में हेडन के अनुसार जो फैसला थर्ड अंपायर ने सुनाया है, वह बिल्कुल सही है.
बता दें कि स्टार्क की लेंथ गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में राहुल विकेटकीपर के द्वारा लपके गए. रिप्ले में दिखा कि बल्ले के पास गेंद के आते ही हॉकआई पर हरकत हुई, बड़ी स्क्रीन पर यह देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी उत्साहित हो गए और टीवी अंपायर ने भी ऑन फील्ड अंपायर से फैसला पलटने के लिए कहा. राहुल पवेलिन जाते समय काफ़ी नाख़ुश दिखे, दरअसल, राहुल का मानना था कि जिस समय स्पाइक नज़र आया था उसी दौरान बल्ला भी पैड से टकराया था. और जो स्पाइक दिखा वह पैड का बल्ले से टकराने पर था.
यहां देखें क्या कहा हेडन ने
Matthew Hayden explaining the KL Rahul bat-pad scenario.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 22, 2024
- Unlucky, KL. 💔 pic.twitter.com/lf0UOWwmy8
भले ही राहुल कैच के फैसले से खुश नहीं थे लेकिन मैथ्यू हेडन ने थर्ड अंपायर के फैसले को सही करार दे दिया है. बता दें कि केएल राहुल 26 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरा करने में सफल हो गए हैं. इससे पहले भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय दिग्गज विराट कोहली केवल 5 रन बनाकर आउट हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं