विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2022

मोहम्मद वसीम के Asia Cup से बाहर होने के बाद इस पाकिस्तानी गेंदबाज की किस्मत ने खाई पलटी, PAK टीम में हुई वापसी

Asia Cup 2022: शाहीन आफरीदी (Shaheen Afridi) के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Junior) भी चोट एशिया कप से बाहर हो गए हैं.

मोहम्मद वसीम के Asia Cup से बाहर होने के बाद इस पाकिस्तानी गेंदबाज की किस्मत ने खाई पलटी,  PAK टीम में हुई वापसी
हसन अली की हुई टीम में वापसी

Asia Cup 2022: शाहीन आफरीदी (Shaheen Afridi) के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर (Mohammad Wasim Junior) भी चोट एशिया कप से बाहर हो गए हैं. पाकिस्तान टीम के लिए दो गेंदबाजों का बाहर होना यकीनन जोर का झटका है. लेकिन दो गेंदबाजों के बाहर होने से एक गेंदबाज की किस्मत ने पलटी खाई है, जिसे खराब फॉर्म के चलते एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया था, उसे आखिरकार टीम में शामिल करना पड़ा है. 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) को  मोहम्मद वसीम जूनियर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. अली को ईटीसी से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम में शामिल किया जाएगा. वैसे, उम्मीद है कि हसन को खेलने की मंजूरी मिल जाएगी. 

उर्वशी रौतेला ने फिर से मचाया बबाल, इस बार लिखा, 'अपनी साइड की स्टोरी न बताकर तुम्हारी रेप्यूटेशन बचाई..'

हसन अली ने अबतक 49 टी20 मैचों में 60 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ एक टी20 में उनके नाम 2 विकेट दर्ज है.  बता दें कि पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में जब भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था तो हसन अली उस मैच में खेले थे औऱ 2 विकेट लेने में सफल रहे थे. हसन ने सूर्यकुमार यादव औऱ जडेजा को आउट कर अपना शिकार बनाया था. 

पाकिस्तान की अपडेटेड टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी

बाबर-विराट की 'दोस्ती' पर पाकिस्तान कोच का रिएक्शन, Asia Cup में भारत-पाक मुकाबले पर ये कहा 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने रचा इतिहास, World Championships में पहला मेडल पक्का किया

MS Dhoni के साथ Virat Kohli की ये फोटो इंटरनेट पर छाई, '7+18' की जोड़ी याद कर हुए भावुक

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asia Cup 2022, India, Pakistan, Hasan Ali, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com