- न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन की शानदार गेंदबाजी
- एक साल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए
- चार बार कर चुके हैं ये कारनामा
भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच जारी टेस्ट मैच में हर रोज कोई न कोई रिकॉर्ड बन रहा है. मैच के तीसरे दिन आर अश्विन (R Ashwin) के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. अश्विन ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग (Will Young) को आउट करते ही इस साल टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने का रिकार्ड कायम कर दिया है. दुनिया में किसी भी गेंदबाज ने इस साल अभी तक ऐसा कारनामा नहीं किया है.
Batsmen often talk about but for #Ashwin even a ‘50' is special! No Indian has taken 50 wickets in a year in Test cricket - more than him! Such 50 is superb.#NZvIND #NZvsInd pic.twitter.com/Y125ZnRm5U
— parthiv patel (@parthiv9) December 5, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले, जब इंग्लैंड (England) ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत का दौरा किया, तो अश्विन ने सबसे अधिक विकेट लिए थे. वहां उन्होंने 4 मैचों में 14.72 की औसत से 32 विकेट लिए हैं. उन्होंने श्रृंखला के दौरान 3 बार पांच विकेट लिए थे. कुल मिलाकर, रविचंद्रन अश्विन 2021 में टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने में सफल रहे हैं. वर्तमान में, उनके नाम 2021 में 51 टेस्ट विकेट हैं. एक कलेंडर ईयर में ये कारनाम अश्विन ने चौथी बार किया है उन्होंने दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. कुंबले ने कारनामा तीन बार किया है.
यह पढ़ें- BAN vs PAK: बारिश ने खेल रोका तो शाकिब अल हसन बन गए 'बच्चा', ऐसे लिए मजे- Video
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का नाम आता है. इसके बाद पाकिस्तान के ही हसन अली और भी भारत के अक्षर पटेल 35 विकेटों के साथ चौथे नंबर पर है. इस समय अश्विन इस कलेंडर ईयर का 8वां मैच खेल रहे हैं. 16.41 की औसत से उन्होंने ये विकेट हासिल किए हैं. इस लिस्ट में टॉप टन गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज का भी नाम आता है जिन्होंने 9 मैचों में 28 विकेट लिए हैं.
इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो लिस्ट कुछ ऐसी है:-
51* - आर अश्विन
44* - शाहीन अफरीदी
39* - हसन अली
35* - अक्षर पटेल
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं