विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

अशोक डिंडा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले

भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 12 और 17 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डिंडा के नाम 116 मैचों में 420 विकेट लेने का कमाल किया है. 

अशोक डिंडा ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले
अशोक डिंडा ने लिया रिटायरमेंट

भारतीय तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (Ashok Dinda) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. डिंडा ने भारत के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 मैच खेले. उन्होंने इस दौरान 12 और 17 विकेट लेने में सफल रहे. वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डिंडा के नाम 116 मैचों में 420 विकेट लेने का कमाल किया है. डिंडा ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट ज्यादातर बंगाल की ओर से खेला. डिंडा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021 में गोवा की ओर से खेलते हुए दिखे थे.

आईपीएल (IPL) में डिंडा दिल्ली डेयरडेविल्स (DC), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम का हिस्सा रह चूके हैं. रिटायरमेंट का ऐलान करते वक्त डिंडा ने कहा,  'भारत के लिए खेलना हर किसी का उद्देश्य है, मैंने बंगाल के लिए खेला, इसलिए मुझे भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला. मैं बीसीसीआई को धन्यवाद देता हूं कि उसने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया. दीप दास गुप्ता, रोहन गावस्कर जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने मुझे बंगाल के लिए खेलने पर मार्गदर्शन किया. मुझे हर बार एक विकेट मिला, मुझे समर्थन मिला.'

IND vs ENG: विराट कोहली ने यूं उतारी धोनी के 'हेलीकॉप्टर शॉट' की नकल..देखें Video

मई 2010 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले डिंडा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत के पूर्व कप्तान ने हमेशा उनका समर्थन किया. "मैं सौरव गांगुली को विशेष धन्यवाद कहना चाहूंगा. मुझे याद है 2005-06 में गांगुली ने मुझे 16 सदस्यीय टीम में चुना था.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी न्यूजीलैंड, अब इन टीमों के बीच रेस जारी

 मैंने महाराष्ट्र के खिलाफ डेब्यू किया. मैं हमेशा दादा का कर्जदार रहूंगा. उन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया" उन्होंने कहा कि बंगाल में अपने करियर के लिए समय देने का फैसला किया है. डिंडा ने कहा, "मैंने 21 साल की उम्र में शुरुआत की. मैं हमेशा समर्थन देने के लिए सीएबी को धन्यवाद देता हूं. बोर्ड ने मेरा भरपूर साथ दिया.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashok Dinda, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com