- जो रूट की कप्तानी को लेकर उठे सवाल
- माइकल आथर्टन ने रूट को कप्तानी पद से हटने को कहा
- बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का नया कप्तान बनाया जाना चाहिए
एशेज सीरीज 2021-22 (Ashes 2021-22) में इंग्लैंड की टीम का परफॉर्मेंस खराब रहा है और तीनों टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पटखनी दी है. लगातार तीन टेस्ट मैच में हार के बाद जो रूट (Joe Root) की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन (Michael Atherton) ने इसपर बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है. आथर्टन ने विजडन इंडिया में दिए गए अपने बयान में कहा है कि जो रूट को अपनी टीम के खराब परफॉर्मेंस की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद को छोड़ना चाहिए.
पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा है कि बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का नया कप्तान नियुक्त करना चाहिए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि जो रूट अच्छे कप्तान नहीं है लेकिन अब समय आ गया है कि इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी किसी ओर खिलाड़ी को देनी चाहिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NZ vs BAN: इस बल्लेबाज ने जमाया साल 2022 का पहला शतक, देखें Video
माइकल आथर्टन ने कहा कि इस पूरे सीरीज में इंग्लैंड की रणनीति औसत रही है. टीम के चयन में खिलाड़ियों की रणनीति बेहद ही खराब रही है. इस बुरे परफॉर्मेंस के बाद अब किसी और को कप्तान बनाया जाना चाहिए.
माइकल आथर्टन ने कहा कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेहतर उम्मीदवार हैं. उनके पास नेतृत्व की क्षमता है और वह इसे बेहतर ढ़ंग से कर सकता है. बता दें कि माइकल वॉन ने भी अब इंग्लैंड की हार के बाद कड़े कदम उठाने की अपील की है.
India Schedule 2022: फैन्स को मिलने वाला का क्रिकेट का फुल डोज, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल
बता दें कि इंग्लैंड अब बचे हुए दो टेस्ट मैचों में अपना गौरव बढ़ाने की कोशिश करेगा, जिसकी शुरूआत सिडनी में 5 जनवरी से होने वाली है. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 14 जनवरी को होबार्ट में खेला जाएगा.
IPL से जुड़ने को लेकर हरभजन सिंह ने NDTV से कही यह बात...'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं