विज्ञापन

311 रन, 30 छक्के, 27 चौके... दिल्ली के बल्लेबाज ने T20 में जमाया तिहरा शतक

हाल ही में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए एक नई क्रिकेट चैंपियनशिप, 'स्कूल्स टोटल T20 लीग' को आयोजित किया गया है.

311 रन, 30 छक्के, 27 चौके... दिल्ली के बल्लेबाज ने T20 में जमाया तिहरा शतक
11 रन, 30 छक्के, 27 चौके... दिल्ली के बल्लेबाज ने T20 में खेली ऐतिहासिक पारी

स्कूल क्रिकेट में दिल्ली के खिलाड़ी ने टी-20 में 311 रन की पारी खेली, यह एक ऐसी पारी है जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. दरअसल, किसी भी लेवल पर 300 रन की पारी खेलना कोई आम बात नहीं है. ऐसे में जब दिल्ली स्कूल्स T20 लीग में इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल के खिलाफ आर्यन शर्मा ने 93 गेंदों में नाबाद 311 रन की विस्फोटक पारी खेली तो उनकी इस पारी ने चर्चा बटोर ली. 

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली के Sumermal Jain Public School, जनकपुरी के छात्र आर्यन ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 334 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं जिसमें 30 छक्के और 27 चौके शामिल रहे, आर्यन की पारी के दम पर सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 389 रन बनाए. आर्यन शर्मा ने इस मैच में क्रीज पर 106 मिनट बिताए थे.  दूसरी ओर इंद्रप्रस्थ वर्ल्ड स्कूल की टीम 19.5 ओवर में 142 रन बनाकर आउट हो गई. इस मैच को सुमेरमल जैन पब्लिक स्कूल 247 रन से जीतने में सफल रही.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि हाल ही में स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए एक नई क्रिकेट चैंपियनशिप, 'स्कूल्स टोटल T20 लीग' को आयोजित किया गया है. इसके पहले सीजन में 90 से ज्यादा स्कूल हिस्सा ले रहे हैं. पहले सीजन का पहला पहला मैच 22 अक्टूबर 2026 से शुरू हुआ था. यह लीग 'PNP स्पोर्ट्स मैनेजमेंट LLP' की एक पहल है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा को लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है.स्कूल्स टोटल T20 ली में स्कूलों और कॉलेजों के लिए अलग-अलग टूर्नामेंट होंगी, जिससे युवा क्रिकेटरों को अन्य संस्थानों की टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धी T20 क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़ें | 2027 वर्ल्ड कप के लिए रैना का गंभीर को संदेश, बोले- भारत का इन 2 खिलाड़ियों के बिना चैंपियन बनना मुश्किल

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव सूर्यवंशी OUT, वरुण चक्रवर्ती IN, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई तीसरे T20 की प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com