विज्ञापन

'तुम्हारी मां सिंगल हैं?' स्टेडियम में फैन ने दिखाया शर्मनाक पोस्टर, रिकेल्टन का क्या रहा रिएक्शन, VIDEO में देखें

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक फैन ने रयान रिकेल्टन की मां को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर दिखाया.

'तुम्हारी मां सिंगल हैं?' स्टेडियम में फैन ने दिखाया शर्मनाक पोस्टर, रिकेल्टन का क्या रहा रिएक्शन, VIDEO में देखें
रिकेल्टन और वायरल हो रहे शख्स की तस्वीर
X (ट्विटर)

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का निर्णायक मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जा रहा है. जहां शुरुआती तीन दिनों की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक फैन खास पोस्टर के साथ नजर आ रहा है. जिसपर प्रोटियाज विकेटकीपर रयान रिकेल्टन की मां के बारे में लिखा गया है. बैनर पर देखा जा सकता है, 'रयान रिकेल्टन, क्या तुम्हारी मां सिंगल है?'

गुस्से में झल्लाते नजर आए रिकेल्टन

हालांकि, जब इसी तस्वीर पर रिकेल्टन की नजर पड़ी तो उन्हें यह हरकत बिल्कुल रास नहीं आया. उन्होंने गुस्से में सिर हिलाते हुए अपनी निराशा जाहिर की. इस दौरान फैन की तरफ जब कैमरामैन ने दोबारा रुख किया तो उसकी बदतमीजी और बढ़ गई. उसे फ्लाइंग किस करते हुए भी देखा गया. मगर रिकेल्टन ने धैर्य से काम लिया और अपने खेल पर फोकस बनाए रखा. 

पहली पारी में हिट रहे रिकेल्टन

निर्णायक मुकाबले की पहली पारी में रिकेल्टन का प्रदर्शन शानदार रहा था. टीम के लिए उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 83 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 50.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 42 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके देखने को मिले. मिचेल स्टार्क ने उन्हें एलबीडब्लयू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

दूसरी पारी में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक वह छह गेंद में 133.33 की स्ट्राइक रेट से आठ रन बनाकर नाबाद हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले हैं. क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है चौथे दिन इस पारी में वह और बेशकीमती रन जोड़ेंगे और टीम को बड़े स्कोर तक लेकर जाएंगे. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 4th T20I: ईडन पार्क में आज लगेंगे छक्के-चौके या गिरेंगे दनादन विकेट? जानिए पिच का पूरा मिजाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Africa, Australia, Ryan David Rickelton, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com