Anmolpreet Singh Surpasses Abhishek Sharma n Sher-E-Punjab T20 Cup: शेर-ए-पंजाब टी20 कप 2026 के पहले मैच में भारत के अभिषेक शर्मा ने अमृतसर सूरमास के लिए खेलते हुए धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की और 26 गेंद पर 77 रन बनाए जिसमें उन्होंने 6 चौका और 7 छक्के लगाए. यानी 11 गेंद पर अभिषेक ने चौके और छक्के की बरसात की और कुल 73 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए. अभिषेक की पारी के दम पर अमृतसर सूरमास की टीम ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 258 रन बनाए. अभिषेक ने 296 के स्ट्राइक रेट के साथ 77 रन की धमाकेदार पारी खेली.
11 गेंद 73 रन, केवल बाउंड्री से जमाए 73 रन
अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए, यानि चौके से भारतीय बैटर ने 24 रन और छक्के से 49 रन बटोरे, यानी कुल मिलाकर 73 रन अभिषेक शर्मा ने सिर्फ बाउंड्री से बनाने में सफलता हासिल की थी. यही कारण था कि अभिषेक का स्ट्राइक रेट 296 का रहा था. अभिषेक के अलावा सहज धवन ने 18 गेंद पर 45 रन ठोके.
अनमोलप्रीत सिंह ने मचाई तबाही
इसके बाद मोहाली किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो अनमोलप्रीत सिंह ने करिश्मा किया. अनमोलप्रीत सिंह ने 133 रन की पारी खेली, जिसके दम पर मोहाली किंग्स यह मैच 5 विकेट से जीतने में सफल रही. अनमोलप्रीत ने केवल 51 गेंद पर 133 रन बनाए जिसमें 10 चौके और 12 छक्के शामिल थे. अनमोलप्रीत सिंह ने कप्तान रमनदीप सिंह के साथ 151 रनों की साझेदारी की, रमनदीप 40 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.अनमोलप्रीत ने केवल 39 गेंद पर शतक जमाने का कमाल किया.शेर-ए-पंजाब टी20 कप 2026 में अनमोलप्रीत सिंह की ओर से शतक लगाया गया यह पहला शतक है.
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं