विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे के पिता की कार से टकराकर महिला की मौत, गिरफ्तार

टीम इंडिया के क्रिकेट अजिंक्‍य रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया.

क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे के पिता की कार से टकराकर महिला की मौत, गिरफ्तार
अजिंक्‍य रहाणे इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम के साथ हैं (फाइल फोटो)
  • शुक्रवार तड़के चार बजे के आसपास हुआ हादसा
  • रहाणे के पिता पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज
  • टक्‍कर में घायल हुई थी महिला, अस्‍पताल में हुई मौत
कोल्‍हापुर: टीम इंडिया के क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया. जानकारी के अनुसार महिला को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. कोल्हापुर पुलिस ने रहाणे के पिता मधुकर बाबूराव रहाणे को गिरफ्तार कर लिया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सीनियर'' रहाणे तड़के चार बजे नेशनल हाईवे 4 पर अपनी हुंडई आई-20 से मुंबई जा रहे थे. इस मौके पर परिवार भी साथ में था. कंगल इलाके में मधुकर रहाणे ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और आशा काम्बले नाम की महिला को टक्कर मार दी. बताया जाता है कि दुर्घटना के वक्‍त कार की रफ्तार काफी तेज थी. आशा इस टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गईं. उसे अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
कोल्हापुर पुलिस ने रहाणे के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है. उन पर लापरवाही से कार चलाने का मामला बनाया गया है. अजिंक्य रहाणे इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही भारतीय टीम के सदस्‍य हैं. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाना है. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Rahane’s Father, Arrested, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com