Ajinkya Rahane Retirement from All Format: भारत के सीनियर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और कहा कि उनके लिए "आगे बढ़ने" का यह सही समय है. 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 की अवे टेस्ट सीरीज़ के बाद से वह भारत के लिए नहीं खेले हैं.
रहाणे ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आज मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है."

नेशनल सेलेक्टर्स की नज़र से बाहर होने के बावजूद, रहाणे घरेलू क्रिकेट में एक्टिव रहे हैं और 2024-25 सीज़न तक मुंबई टीम की कप्तानी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं