विज्ञापन

IPL में अजिंक्य रहाणे इतनी बार हुए शून्य पर आउट कि उनके नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 37 वर्षीय रहाणे से पहले यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के नाम दर्ज था.

IPL में अजिंक्य रहाणे इतनी बार हुए शून्य पर आउट कि उनके नाम जुड़ गया शर्मनाक रिकॉर्ड
Ajinkya Rahane

कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के नाम आईपीएल का एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह देश की प्रतिष्ठित लीग में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. 37 वर्षीय रहाणे से पहले यह अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) के नाम दर्ज था. जो आईपीएल में पारी का आगाज करते हुए 11 बार शून्य पर पवेलियन लौटे थे. तीसरे स्थान पर कुल दो खिलाड़ियों का नाम आता है. ये दोनों खिलाड़ी शिखर धवन और गौतम गंभीर हैं. धवन और गंभीर पारी का आगाज करते हुए क्रमशः 10-10 बार शून्य पर आउट हुए हैं. चौथे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं. वॉर्नर आईपीएल में बतौर ओपनर नौ बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं.

आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी 

12 बार - अजिंक्य रहाणे
11 बार - पार्थिव पटेल
10 बार - शिखर धवन
10 बार - गौतम गंभीर
09 बार - डेविड वॉर्नर

बर्गर के शिकार बने रहाणे

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में रहाणे को नांद्रे बर्गर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. आउट होने से पूर्व रहाणे ने पारी का आगाज करते हुए कुल दो गेंदों का सामना किया. उनका शानदार कैच विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने काफी खूबसूरती के साथ पकड़ा. 

रहाणे का आईपीएल करियर 

खबर लिखे जाने तक रहाणे ने आईपीएल में कुल 205 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 190 पारियों में 30.32 की औसत से 5184 रन निकले हैं. रहाणे के नाम यहां दो शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है. 105 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और वरुण चक्रवर्ती के बीच हुई तीखी नोकझोंक, फिर KKR के दिग्गज ने किया कुछ ऐसा, दंग रह गए लोग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com