विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2017

टीम इंडिया का कोच नहीं बनाए जाने पर 'ग़म' भुलाने के लिए इस देश में आ पहुंचे वीरेंद्र सहवाग...

टीम इंडिया का कोच नहीं बन पाने पर वीरेंद्र सहवाग छुट्टियों पर चले गए हैं, जहां से उन्होंने फोटो-वीडियो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर #traveldiaries हैशटैग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें 'चिलिंग इन कनाडा' कैप्शन के साथ डाला गया है...

टीम इंडिया का कोच नहीं बनाए जाने पर 'ग़म' भुलाने के लिए इस देश में आ पहुंचे वीरेंद्र सहवाग...
वीरेंद्र सहवाग छुट्टियों पर कनाडा चले गए हैं, जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की हैं...
  • मंगलवार को ही रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच चुना गया है
  • एक वक्त इस पद की दौड़ में वीरेंद्र सहवाग को सबसे आगे बताया जा रहा था
  • अब सहवाग छुट्टियों पर कनाडा चले गए हैं, जहां से उन्होंने फोटो शेयर की हैं
नई दिल्ली: एक वक्त पर टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग 'फाइनल' में 'कड़े मुकाबले' के बावजूद टीम के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री से हार गए, क्योंकि टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पूर्व फिरकी गेंदबाज़ के ही पक्ष में थे, लेकिन विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ रहे सहवाग ने इस 'तकलीफ' को भुलाने का बेहतरीन तरीका ढूंढ निकाला है, और वह छुट्टियां मनाने कनाडा चले गए हैं...

वैसे, रिटायरमेंट के बाद भी वीरेंद्र सहवाग अपने चाहने वालों के पास बने ही रहते हैं, चाहे वह कमेंटेटर के रूप में सामने आएं, या सोशल मीडिया पर अपनी चुटीली और मज़ेदार टिप्पणियों से सभी का दिल बहलाते रहें... अब टीम इंडिया का कोच नहीं बन पाने पर वह छुट्टियों पर चले गए हैं, जहां से उन्होंने फोटो-वीडियो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर #traveldiaries हैशटैग के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें 'चिलिंग इन कनाडा' (Chilling in Canada) कैप्शन के साथ डाला गया है...
 

वैसे, ख़बर है कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के अधिकतर सदस्य कोच के तौर पर वीरेंद्र सहवाग को ही चुने जाने के पक्ष में थे, लेकिन जब प्रशासक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय को बताया गया कि सीएसी का फैसला मतैक्य से नहीं हुआ है, तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के सीईओ राहुल जौहरी से टीम के विचार जानने और कोच का नाम घोषित कर देने के लिए कहा था...

माना जाता है कि राहुल जौहरी ने विराट कोहली तथा टीम के अन्य सदस्यों से बात की और उसके बाद विनोद राय को सूचना दी कि रवि शास्त्री ही उनकी पसंद हैं...

वीरेंद्र सहवाग को क्रिकेट के मैदान में अब तक खेले सबसे विस्फोटक और जोशीले खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है... टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका की नई परिभाषा गढ़ने का श्रेय उन्हें दिया जाता है, और माना जाता है कि उन्हीं की वजह से टेस्ट क्रिकेट के दर्शकों की संख्या बढ़ी...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virender Sehwag, Virender Sehwag In Canada, Team India Coach, Ravi Shastri, Board Of Control For Cricket In India, Vinod Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com