India vs England Semi-Final in T20 World Cup 2026: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. भारत की जीत में संजू सैमसन ने 97 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. भले ही भारत को जीत मिली और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है लेकिन भारत की जीत में भी ऐसी गलतियां हुई है जो सेमीफाइनल से पहले ठीक करनी जरूरी है. भारत को इंग्लैंड के साथ मुकाबला करना होगा, ऐसे में भारतीय टीम को हर हाल में सुधार करने की जरूरत है, इंग्लैंड एक ऐसा टीम है जो इस टूर्नामेंट में कमाल की रही है और लगातार बेहतरीन खेल दिखा रही है.
जसप्रीत बुमराह पर ज़्यादा निर्भरता
टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह पर बहुत ज़्यादा डिपेंडेंट रही है, यह यकीनन चिंता की बात है. वरुण चक्रवर्ती के उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं करने से, बुमराह पर हर बार अच्छा करने का प्रेशर है, यह अच्छी सिचुएशन नहीं है. बुमराह इस T20 WC में सिर्फ़ 6.3 पर ओवर की औसत से शानदार रहे हैं. प्रॉब्लम यह है कि वह कोई मशीन नहीं हैं और एक दिन ऐसा आएगा जब वह अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगे और एक अरब से ज़्यादा फैंस की चिंता यह है - इंग्लैंड के खिलाफ उनका दिन खराब न हो.
कैच टपकाना करना होगा बंद
वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान भारत की फील्डिंग बेहद ही खरबा रही है. खासकर 3 कैच छूटे, वेस्टइंडीज की फील्डिंग के दौरान अभिषेक शर्मा ने दो कैच छोड़े. दरअसल, करो या मरो' के सुपर-8 मुकाबले में अभिषेक ने रॉस्टन चेज का एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया, स जीवनदान का फायदा उठाते हुए चेज ने 15 रन से अपनी पारी को 40 रनों तक पहुंचाया, जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम 195 रन बना सकने में सफल रही थी. यही नहीं, अभिषेक ने रोवमैन पॉवेल का भी कैच टपकाया था जिसने यकीनन कप्तान और कोच गंभीर को सोचने पर मजबूर कर दिया है. इसके अलावा तिलक वर्मा से भी मैच के दौरान कैच छूटे हैं. तिलक ने वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड का कैच टपकाया था.

टूर्नामेंट में भारत की खराब फील्डिंग
इस टी-20- वर्ल्ड कप में चौंकाने वाली बात ये रही है कि भारत की फील्डिंग बेहद ही खराब रही है. इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने कुल 13 कैच टपकाया है जो यकीनन एक चिंता का विषय है. इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं.
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में अभिषेक शर्मा 11 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन जिस तरह से आउट हुए हैं, उसने एक गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. अभिषेक का एक ही तरह का खेलने का स्टाइल अब भारत के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. ऐसे में अब भारतीय टीम को सेमीफाइल मैच से पहले कम से कम इन गलतियों से सीख लेनी की जरूरत है.
सूर्या को दिखाना होगा दम
इसके अलावा कप्तान सूर्या को फाइनल में एक मैच जीताऊ पारी खेलना होगा. सूर्या इस टूर्नाेमेंट में भारत के सबसे बड़े एक्स फैक्टर में से एक हैं. अगर सूर्या सेमीफाइनल में अपनी बल्लेबाजी से कमाल करने में सफल रहे तो फिर इंग्लैंड को हराना मुश्किल नहीं होगा.
5 मार्च को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला
भारत की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े में मुकाबला करेगी. इंग्लैंड की टीम का परफॉर्मेंस इस टूर्नामेंट में शानदार रहा है. इंग्लैंड की टीम एक ऐसी टीम है जो अपने खेल से भारत को मात दे सकती है ऐसे में भारत को अब सावधान रहने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं