टी20 वर्ल्ड कप के भारत के नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच से पहले सुबह-सुबह ऐसी खबर आई कि पूरी भारतीय क्रिकेट की दुनिया सकते में आ गई. दुनिया में सबसे ज़्यादा स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले भारत के अभिषेक शर्मा (39 मैच, स्ट्राइक रेट 195, 2 शतक, 8 हाफ़ सेंचुरी) को लेकर खबर आई कि वो पेट में संक्रमण/इनफ़ेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं. बुधवार की शाम होते-होते भारतीय बैटर तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आकर खबर दी कि अभिषेक शर्मा की अस्पताल से छुट्टी हो गई है और वो नामीबिया के ख़िलाफ़ मैच भी खेल सकते हैं.
कई खिलाड़ी चोटिल, मजबूत बेंच का इम्तिहान
अभिषेक शर्मा
वर्ल्ड कप से पहले अभिषेक शर्मा का झटका टीम इंडिया के लिए सदमे की पहली ख़बर नहीं है. इससे पहले टीम इंडिया के नंबर 3 के ताबड़तोड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा (41 मैच, 145 स्ट्राइक रेट, 2 शतक, 6 हाफ़ सेंचुरी) के अस्पताल पहुंचकर सर्जरी करवाने की ख़बर ने सबको चौंका दिया था.
तिलक वर्मा
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा ने जनवरी 2026 में टेस्टिकुलर टॉरशन (Testicular Torsion) नामक गंभीर एब्डोमिनल इंजरी के कारण सर्जरी करवाई. तिलक वर्मा भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ही विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान अस्पताल में भर्ती किये गये थे.
तिलक वर्मा वर्ल्ड कप के लिए अब पूरी तरह से फिट होकर प्लेइंग स्क्वॉड का हिस्सा है. बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सफल रिकवरी के बाद तिलक वर्मा की वापसी से टीम और ताक़तवर नज़र आ रही है.
वाशिंगटन सुंदर
स्पिनर ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय पसली में चोट लगी थी. लेकिन बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के बाद सुंदर नामीबिया के ख़िलाफ़ प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाज़ी करते नज़र आए. वो भी अब पूरी तरह फिट बताये जा रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह
जीनियस जसप्रीत बुमराह भी दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ़ मैच में फिट होकर एक्शन में नज़र आए. बुमराह बीमार होकर कुछ समय टीम से बाहर रहे. बुमराह का फ़िट होना दूसरी टीमों के लिए अच्छी ख़बर नहीं कही जा सकती.
मो. सिराज ने ली हर्षित राणा की जगह
हर्षित राणा चोटिल होकर बाहर हुए तो मो. सिराज को उनकी जगह मिल गई. अमेरिका के ख़िलाफ़ सिराज ने अमेरिका के ख़िलाफ़ फंस रहे मैच में 29 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किये. हर्षित राणा घुटने की चोट की वजह से बाहर हुए और मो.सिराज टीम में जगह बनाने वाले भाग्यशाली खिलाड़ी साबित हुए. स्पेन जा रहे सिराज अब दिल्ली के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच के लिए कोलंबो का रुख करेंगे.
टीम को क्यों नहीं खली चोटिल खिलाड़ियों की कमी
दुनिका की सबसे ताकतवर टीम इंडिया का मज़बूत बेंच चोटिल खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने दे रहा क्योंकि, हर खिलाड़ी के लिए कोई ना कोई अच्छा विकल्प टीम को ज़रूर मिल जा रहा है. दूसरी बात ये भी है कि खिलाड़ी अपने बैटिंग पोज़ीशन को लेकर तैयार हो जा रहे हैं.
वर्ल्ड कप से पहले एक के बाद एक टीम इंडिया के कई खिलाड़ी चोटिल या बीमार पड़े. लेकिन ख़ासकर पाकिस्तान के मैच से पहले तकरीबन पूरी टीम फुल फ़िटने का रुख कर रही है. डिफेडिंग चैंपियन टीम इंडिया रिकॉर्ड तीसरे वर्ल्ड कप ख़िताब के लिए बेताब नज़र आ रही है.
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) रिंकू सिंह, संजू सैमसन, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
यह भी पढ़ें- IND vs NAM Live Streaming: कल खेले जाएंगे 3 मैच, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव, पूरी डिटेल्स यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं