- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीन मुकाबले 12 फरवरी को बालागोला, मुंबई और दिल्ली में आयोजित होंगे
- भारत का मुकाबला नामीबिया से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू होगा
- क्रिकेट प्रेमी स्टार स्पोर्ट्स चैनल टीवी पर और जियोहॉटस्टार ऐप पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं
T20 World Cup 2026, India vs Namibia Live Streaming: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट में गुरुवार (12 फरवरी) को कुल तीन मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मैच में श्रीलंका की भिड़ंत ओमान के साथ है. वहीं दूसरे मैच में इटली की टीम नेपाल का सामना करेगी. दिन के आखिरी मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत नामीबिया के साथ है. भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले को भी जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर जगह बनाए. फिलहाल वह एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं विपक्षी टीम नामीबिया को अपने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना था. ऐसे में वह भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत के लिए एड़ी चोटी का दम लगाएगी. कल के मुकाबले का आगाज हो, उससे पहले बात करें तीनों मुकाबलों को देश में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं, तो वो कुछ इस प्रकार है-
कब और कहां खेला जाएगा मैच
श्रीलंका और ओमान का मैच बालागोला के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में, इटली और नेपाल का मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में और भारत एवं नामीबिया के बीच मैच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सभी मैच 12 फरवरी को खेले जाएंगे.
कितने बजे शुरू होंगे मैच?
श्रीलंका और ओमान मैच सुबह 11 बजे, इटली और नेपाल मैच दोपहर तीन बजे और भारत एवं नामीबिया का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इन सभी मुकाबलों के शुरु होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा.
टीवी पर कहां देखें लाइव?
गुरुवार को खेले जाने वाले इन तीनों मुकाबलों को क्रिकेट प्रेमी स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं. यहां आपको विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री भी देखने को मिलेगी.
कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?
भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इन टीनों मुकबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इन टीमों की स्क्वाड
श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिन्दु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलंका, जेनिथ लियानागे, पवन रथनायके, दुनिथ वेललागे, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफयान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह.
इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेंजामिन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका.
नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, संदीप जोरा, आरिफ शेख, बसीर अहमद, सोमपाल कामी, करण केसी, नंदन यादव, गुलशन झा, ललित राजबंशी, शेर मल्ला, लोकेश बम.
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज.
नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्त्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन (विकेटकीपर), जैक ब्रसेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हींगो.
यह भी पढ़ें- World record: आदिल रशीद का धमाका, हारिस रऊफ का रिकॉर्ड हुआ स्वाहा, बन गए दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज