Abhishek Sharma Statement IND vs ENG 1st T20I: भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहले टी20ई. मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट के शानदार जीत के साथ सीरीज का आगाज किया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी लाइनअप की हवा निकल दी और पूरी टीम 20 ओवर में महज 132 रनों पर सिमट गई, अगर जोस बटलर 68 रनों की पारी ना खेलते तो टीम 100 का भी आकड़ा पार नहीं कर पाती. टीम इंडिया को सात विकेट से बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Second Fastest T20 Century) ने 34 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्के लगाकर धुआँधार अंदाज़ में 79 रन बना डाले. अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20ई. फार्मेंट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों का सामना करने के मामले में) लगाया.
अभिषेक शर्मा ने बताया अपने गुरुओं का नाम
अभिषेक शर्मा ने कहा, "मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे करियर की शुरुआत में मुझे युवी पाजी मिले. फिर मेरे पास ब्रायन लारा और अब गौती पाजी हैं. इन सभी ने मुझे खुद को खुलकर खेलने के लिए कहा है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Abhishek Sharma said, "I was lucky to have Yuvi Paaji early in my career. Then I had Brian Lara, now Gauti paaji. All of them have said to express myself". pic.twitter.com/c3AA9aHNnx
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 23, 2025
टी20आई फार्मेंट में भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाजों द्वारा इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाना एक कहानी रहा है जो 2007 के टी20 विश्व कप में युवराज सिंह के कारनामों से मशहूर हुआ. युवराज के मार्गदर्शन में, अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपनी पावर-हिटिंग क्षमता का प्रदर्शन किया. अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दौरान, अभिषेक ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी20आई प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.
अभिषेक के गुरु युवराज के नाम सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2007 में डरबन में मात्र 12 गेंदों में बनाया था. केएल राहुल ने 2018 में मैनचेस्टर में 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. बुधवार को ईडन गार्डन्स में अभिषेक के 79 रनों में से 68 रन बाउंड्री के रूप में आए. उन्होंने 232.35 की औसत से पांच चौके और आठ छक्के लगाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं