विज्ञापन

जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से कोसों दूर भागते हैं बल्लेबाज, उसमें नंबर-1 बन गए अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट के तहत सर्वाधिक बार डक होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से कोसों दूर भागते हैं बल्लेबाज, उसमें नंबर-1 बन गए अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा

जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से दुनिया भर के बल्लेबाज भागते हैं. वहीं अनचाहा रिकॉर्ड भारतीय टीम के विरस्फोट बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 फॉर्मेट के तहत सर्वाधिक बार डक होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जापान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले वह अफगान ऑलराउंडर राशिद खान और पूर्व पाक कप्तान शादाब खान के साथ संयुक्त रूप से एक स्थान पर थे. मगर चार्ली हारा हिंजे की पहली ही गेंद पर आउट होते हुए उन्होंने राशिद खान और शादाब खान को पीछे छोड़ दिया है और टी20 फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक होने वाले दुनिया के पहल बल्लेबाज बन गए हैं. 

खबर लिखे जाने तक अभिषेक शर्मा जारी साल में कुल 10 बार टी20 फॉर्मेट के तहत डक हुए हैं. वहीं राशिद खान साल 2019 में कुल नौ बार डक हुए थे. ऐसा ही कुछ हाल 2024 में शादाब खान का भी था. उस दौरान वह भी टी20 फॉर्मेट में कुल नौ बार डक हुए थे.  

टी20 फॉर्मेट के तहत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार शून्य बार आउट होने वाले बल्लेबाज 

10 बार - अभिषेक शर्मा (भारत) - 2026
नौ बार - राशिद खान (अफगानिस्तान) - 2019
नौ बार - शादाब खान (पाकिस्तान) - 2024
आठ बार - हर्शल गिब्स (दक्षिण अफ्रीका) - 2009
आठ बार - सुनील नारायण (वेस्टइंडीज) - 2017 
आठ बार - राशिद खान (अफगानिस्तान) - 2021
आठ बार - राशिद खान (अफगानिस्तान) - 2022
आठ बार - एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 2023
आठ बार - रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) - 2024
आठ बार - शेरफेन रदरफोर्ड (वेस्टइंडीज) - 2025
आठ बार - सैम अयूब (पाकिस्तान) - 2025 

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक अभिषेक शर्मा ने भारत की तरफ से कुल 60 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 59 पारियों में 32.59 की औसत से 1858 रन निकले हैं. अभिषेक के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. 135 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: अभिषेक शर्मा का विकेट बना चर्चा का विषय, जापानी फील्डर ने लपका हैरतअंगेज कैच

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com