विज्ञापन

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ इतने छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा युवराज और कोहली का महारिकॉर्ड

Abhishek Sharma Upcoming Record vs Pakistan T20 World Cup 2026: सिक्सर किंग अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर सकते हैं.

T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ इतने छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा युवराज और कोहली का महारिकॉर्ड
Abhishek Sharma Upcoming Record vs Pakistan T20 World Cup 2026

Abhishek Sharma Play vs  Pakistan T20 World Cup 2026: कोलंबो में आज ग्रुप 'ए' में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच खेले जाने वाले मेगा मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा इशारा करते हुए साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. इस खबर के साथ ही पाकिस्तान की नींद हराम हो गई होगी, इस बीच अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा कारनामा अपने नाम कर सकते हैं और छक्के लगाने में माहिर सिक्सर किंग के पास आज इतिहास रचने का बड़ा मौका होगा.

रिकॉर्ड बुक भी अभिषेक शर्मा के निशाने पर

अभिषेक शर्मा को उनके आक्रामक अंदाज और स्ट्रोक खेलने के अंदाज के कारण अक्सर युवराज सिंह से तुलना की जाती रही है. अब उनके पास टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के खिलाफ दो बड़े भारतीय दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.

गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में युवराज सिंह के नाम 9 छक्के दर्ज हैं. अभिषेक इस आंकड़े से केवल 3 छक्के पीछे हैं. अगर वे तीन छक्के लगाने में सफल होते हैं, तो यह उपलब्धि उनके नाम हो जाएगी.

विराट कोहली का रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 11 छक्के लगाए हैं. अभिषेक को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 5 छक्कों की जरूरत है. यदि वो ऐसा कर पाते हैं, तो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

अब सबकी निगाहें मेडिकल रिपोर्ट और अंतिम प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं. अगर अभिषेक मैदान में उतरते हैं, तो मुकाबला रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com