विज्ञापन

Ind vs Pak Clash: 80s की बॉलीवुड हीरोइन-पाक क्रिकेटर की क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी, पति बना हिंदी फिल्मों का हीरो, 9 साल बाद तलाक

India vs Pakistan Match: 80s की बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पाक क्रिकेटर से की शादी, पति बना हिंदी फिल्मों का हीरो, 9 साल बाद दोनों का हआ तलाक.

Ind vs Pak Clash: 80s की बॉलीवुड हीरोइन-पाक क्रिकेटर की क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी, पति बना हिंदी फिल्मों का हीरो, 9 साल बाद तलाक
India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के मैच के बीच एक अनोखी प्रेम कहानी

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 15 फरवरी शाम 7 बजे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. जो क्रिकेट फैंस के लिए सबसे बड़ा इवेंट है. इस मैच से ठीक पहले सोशल मीडिया और पुराने फैंस के बीच एक पुरानी क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी फिर से चर्चा में आ गई है. बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय (Reena Roy) और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान (Mohsin Khan) की. यह कहानी 1980 के दशक की है, जब दोनों ने प्यार किया, शादी की और पाकिस्तान में बस गए, लेकिन करीब 9 साल बाद तलाक हो गया.

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच है 15 फरवरी को, अब बॉक्स ऑफिस पर तेरा क्या होगा रे 'ओ रोमियो'

India vs Pakistan: इंडियन एक्ट्रेस, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रोमांस

रीना रॉय 1970-80 के दशक की सुपरहिट हीरोइन थीं. 'नागिन', 'कालीचरण', 'अपनापन' जैसी फिल्मों से उन्होंने बॉलीवुड में धूम मचाई थी. उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी रिलेशनशिप की अफवाहें पूरे उफान पर थीं. लेकिन 1983 में अचानक उन्होंने सब छोड़कर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली. मोहसिन खान पाकिस्तान के स्टार ओपनर बैट्समैन थे, जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार परफॉर्मेंस दी थी. दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी, जहां रीना अमिताभ बच्चन के शो के लिए गई थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी डेटिंग 6 साल चली, जिसके बाद 1983 में कराची (पाकिस्तान) में शादी हुई.

Latest and Breaking News on NDTV

India vs Pakistan: पाकिस्तान चली गई एक्ट्रेस

शादी के बाद रीना ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. वे पति मोहसिन खान के साथ पाकिस्तान शिफ्ट हो गईं. रीना रॉय ने अपने करियर को छोड़कर घरेलू जिंदगी चुनी. रीना रॉय और मोहिसन खान एक बिटिया के माता-पिता भी बने. लेकिन शादी के कुछ समय के बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी. शादी के छह साल बाद रीना और मोहिसन भारत लौट आए. इसके बाद मोहिसन खान को भारतीय फिल्मों में रोल ऑफर होने लगे और उन्होंने कई फिल्में की भी.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, 15 फरवरी को महामुकाबला...जानें OTT पर कब, कहां और कैसे देखें LIVE

India vs Pakistan: नौ साल चला रिश्ता

करीब 9 साल बाद, 1992 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद कस्टडी की लड़ाई हुई. शुरुआत में मोहसिन को बेटी सनम की कस्टडी मिली और वे कराची में रहे. लेकिन बाद में रीना ने लीगल फाइट लड़ी और कस्टडी जीत ली. रीना रॉय ने 1993 में 'आदमी खिलौना है' (1993) से कमबैक किया.

Latest and Breaking News on NDTV

India vs Pakistan: क्रिकेटर बोला- 'मुझे कोई पछतावा नहीं'

मोहसिन खान ने बाद में पाकिस्तान में दोबारा शादी की. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने एक इंसान से शादी की थी, न कि किसी देश या स्टार से.' उन्होंने शादी से पहले कभी रीना रॉय की फिल्में नहीं देखी थीं. आज जब भारत-पाकिस्तान मैच होने वाला है, यह स्टोरी याद दिलाती है कि स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट में बॉर्डर सिर्फ नंबर हैं, लेकिन पर्सनल लाइफ में रिश्ते कितने कॉम्प्लिकेटेड हो सकते हैं. क्रिकेट का यह मुकाबला सिर्फ 20 ओवर का नहीं, यह इतिहास, इमोशंस और यादों का भी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com