विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नंबर 1, नंबर 3 पर चौंकाने वाला नाम, राशिद खान को टी-20 में सबसे ज्यादा कूटने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

राशिद खान को टी-20 का सबसे सफल स्पिनर माना जात है, राशिद की गुगली को पढ़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में जानते हैं उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने राशिद के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

अभिषेक शर्मा नंबर 1, नंबर 3 पर चौंकाने वाला नाम, राशिद खान को टी-20 में सबसे ज्यादा कूटने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
राशिद खान को सबसे ज्यादा कूटने वाले बल्लेबाज कौन, जानें टॉप 5 लिस्ट

राशिद खान को दुनिया का सबसे खतरनाक स्पिनर माना जाता है लेकिन भारत के अभिषेक शर्मा के सामने राशिद खान की मिस्ट्री गेंद कोई असर नहीं छोड़ती है. यही कारण है कि टी-20 में अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अफगानिस्तान के खिला पहले टी-20 में अभिषेक ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली थी, उस पारी में अभिषेक ने 7 चौके और 7 छक्के लगाए थे. राशिद के खिलाफ अभिषेक ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया था. 

अभिषेक शर्मा नंबर 1

अभिषेक ने अबतक राशिद के खिलाफ टी-20 में 43 गेंद का सामना किया है और कुल 101 रन बनाने में सफल रहे हैं. अभिषेक का स्ट्राइक रेट राशिद खान के खिलाफ 234.88 का रहा है, राशिद के खिलाफ अभिषेक बल्लेबाजी के दौरान 32.55 फीसदी रन बाउंड्री के जरिए बनाते हैं. वहीं, राशिद ने अभिषेक को अबतक केवल एक बार आउट करने में सफलता हासिल की है. 

नंबर 2 पर रहमानुल्लाह गुरबाज 

अफगानिस्तान के ही रहमानुल्लाह गुरबाज, टी-20 में राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. गुरबाज ने राशिद के खिलाफ 32 गेंद का सामना करते हुए 65 रन अबतक बना चुके हैं. इस दौरान गुरबाज का स्ट्राइक रेट 203.12 का रहा है.  गुरबाज राशिद के खिलाफ एक बार आउट हुए हैं. 

नंबर 3 पर मार्को यानसेन

साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं. यानसेन ने राशिद के खिलाफ अबतक 30 गेंद का सामना किया है और 60 रन बनाए हैं. यानसेन ने 200 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने में सफलता हासिल की है. राशिद ने मार्को यानसेन को एक बार आउट किया है. 

नंबर 4 पर लियाम लिविंगस्टोन

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन राशिद खान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं. लिविंगस्टोन और राशिद के बीच दिलचस्प मुकाबला रहा है.  लिविंगस्टोन ने राशिद के खिलाफ अबतक 110 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाने में सफल रहे हैं. लिविंगस्टोन
 का स्ट्राइक रेट राशिद खान के खिलाफ 189.09 का रहा है और वहीं, राशिद ने लिविंगस्टोन
 को 4 बार आउट करने में सफलता हासिल की है. 

नंबर 5 पर टॉम कोहलर कैडमोर

इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर ने राशिद खान के खिलाफ 44 गेंद का सामना करते हुए 83 रन बना चुके हैं. कोहलर कैडमोर का राशिद के खिलाफ स्ट्राइक रेट 188.63 का रहा है. वहीं, राशिद 3 बार कोहलर कैडमोर को आउट करने में सफल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 आज , फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- वरुण चक्रवर्ती- वैभव सूर्यवंशी बाहर, संजू-अभिषेक ओपनर, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Rashid Khan Arman, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com