विज्ञापन

मलेशिया के 'अनजाने' बल्लेबाज का वैभव, अभिषेक को बड़ा चैलेंज, दुनिया भर के धुरंधर पीछे, बड़ा कारनामा

वैभव का करियर तो अभी मानो शुरू भर हुआ है, लेकिन उनके पास इतना समय जरूर है कि उनसे यह रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा सकती है

मलेशिया के 'अनजाने' बल्लेबाज का वैभव, अभिषेक को बड़ा चैलेंज, दुनिया भर के धुरंधर पीछे, बड़ा कारनामा
वैभव सू्र्यवंशी और वीरनदीप सिंह
source: X

जब बात निकलती है, तो बहुत दूर तक जाती है.आज अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जान वाले दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा साल 2024 में टी20 में अपने डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच झटकने की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो वहीं एसोसिएट्स देश का भारतीय मूल के एक 'अनजाने' वीरनदीप सिंह भी हैं, जिन्होंने इस मामले में दुनिया भर दिग्गजों के छक्के छुड़ा रखे हैं. मतलब वीरनदीप सिंह एसोसिएट्स, टेस्ट दर्जा प्राप्त सभी में मिलाकर ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड अपने नाम किया है. वह अभी तक 24 बार यह कारनामा कर चुके हैं. चलिए पहले आप वीरनदीप सिंह से मिलिए

Latest and Breaking News on NDTV


छोटे देश का बड़ा खिलाड़ी !

भारतीय मूल के 28वें साल में चल रहे वीरनदीप सिंह एसोसिएट्स देश मलेशिया के लिए क्रिकेट खेलते हैं. वैसे कई ऐसे छोटे देश हैं, जिनमें भारतीय मूल के खिलाड़ियों का दबदबा है. कुछ ऐसा ही वीरनदीप सिंह ने बनाया हुआ है. वैसे वह  संपूर्ण ऑलराउंडर हैं. धुरंधर बल्लेबाज के अलावा वह लेफ्ट-आर्म स्पिनर और विकेटकीपर भी हैं.

वीरनदीप ने अभी तक खेले 123 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 36.19 के औसत से 3402 रन बनाए हैं. इसमे 1 शतक और 23 अर्द्धशतक शामिल हैं. निश्चित तौर पर उनसे बड़े कारनामे दुनिया के अनेक खिलाड़ियों ने किए हुए हैं, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच वह बात है, जहां वीरनदीप सिंह का ही सिक्का चलता है

. उन्होंने यह कारनामा अभी तक 24 बार किया है. वैसे शीर्ष पांच में भारत के दो खिलाड़ियों को जगह है.

Latest and Breaking News on NDTV

टॉप-5 में दो भारतीय भी

वैसे जब बात दुनिया में टी20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने की आती है, तो इसमें दो भारतीय खिलाड़़ी भी शामिल हैं. दूसरे नंबर पर अभी तक जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रहा हैं, जिनके खाते में साल 2013 से अभी तक 144 मैचों में 21 POM जमा हैं, तो वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का नंबर आता है. सूर्यकुमार यादव ने  113 मैचों में 17 बार यह उपलब्धि  हासिल की, जबकि विराट कोहली  125 मैचों में 16 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार जीता. वहीं, वीरनदीप की तरह ही पांचवें नंबर पर एसोसिएट्स देश मलावी के सामी सोहेल का कब्जा है. दाएं हाथ के  तेज गेंदबाज सोहेल अभी तक 75 मैचों में 15 बार POM जीत चुके हैं

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़ा चैलेंज

सूर्यवंशी की तो अभी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने की शुरुआत भी नहीं हुई है, जबकि अभिषेक के खाते में सिर्फ 6 बार ही कारनामा जमा हुआ है. लेकिन दोनों के लिए वीरनदीप को पछाड़ना इसलिए बड़ा चैलेंज है कि दोनों खासकर वैभव सूर्यवंशी के सामने तो साल ही साल बचे हुए हैं. अभिषेक से ज्यादा उम्मीदें वीरनदीप का रिकॉर्ड तोड़ने की  सूर्यवंशी से ही हैं. उन्हें कितना समय लगेगा, वैभव कब यह कारनामा करेंगे, या अभिषेक ऐसा कर भी पाएंगे, इसका जवाब तो भविष्य ही देगा, लेकिन चुनौती खासकर वैभव सूर्यवंशी के लिए तो है ही. 

F & Q= Frequently Asked Questions

प्र-1.:- टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' (POM) का पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम है?

उ.:- यह रिकॉर्ड मलेशिया के भारतीय मूल के खिलाड़ी वीरनदीप सिंह के नाम है, जिन्होंने 123 मैचों में 24 बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता है।

प्र-2.:- टी20 में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में कौन-कौन शामिल हैं?

उ.:- टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची:

  • वीरनदीप सिंह (मलेशिया) – 24 बार (123 मैच)

  • सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) – 21 बार (144 मैच)

  • सूर्यकुमार यादव (भारत) – 17 बार (113 मैच)

  • विराट कोहली (भारत) – 16 बार (125 मैच)

  • सामी सोहेल (मलावी) – 15 बार (75 मैच)

प्र-3.:- वीरनदीप सिंह कौन हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 में उनका प्रदर्शन कैसा रहा है?

उ.:- वीरनदीप सिंह 27 वर्षीय (28वें साल में चल रहे) ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो मलेशिया के लिए खेलते हैं। वे एक धुरंधर बल्लेबाज होने के साथ-साथ लेफ्ट-आर्म स्पिनर और विकेटकीपर भी हैं। उन्होंने 123 टी20 मैचों में 36.19 के औसत से 3,402 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं.

प्र-4.:- इस सूची (टॉप-5) में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी कौन से हैं और उनके आंकड़े क्या हैं?

उ.:-

  • सूर्यकुमार यादव: तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 113 मैचों में 17 बार यह पुरस्कार जीता है.

  • विराट कोहली: चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 125 मैचों में 16 बार यह उपलब्धि हासिल की है.

प्र-5.:- अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के लिए वीरनदीप सिंह का रिकॉर्ड क्यों एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है?

उ-.:- अभिषेक शर्मा ने अब तक केवल 6 बार यह पुरस्कार जीता है, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी इसकी शुरुआत भी नहीं की है. वीरनदीप के 24 'प्लेयर ऑफ द मैच' रिकॉर्ड तक पहुँचने के लिए दोनों को लंबे समय तक लगातार मैच-जिताऊ प्रदर्शन करना होगा, जो एक बहुत बड़ी चुनौती है.

यह भी पढ़ें: वरुण चक्रवर्ती बाहर, पांचवें गेंदबाज की समस्या, दूसरे टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने चुनौतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi, Abhishek Sharma, Virandeep Singh Jagjit Singh, Afghanistan, India, Afghanistan Vs India 09/15/2026 Afin09152026273949, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com