विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नंबर-1, अफरीदी, बटलर, हार्दिक सब पीछे छूटे, टी-20 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने एक खास कमाल अपने करियर में कर दिखाया है. ऐसा कर अभिषेक ने शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

अभिषेक शर्मा नंबर-1, अफरीदी, बटलर, हार्दिक सब पीछे छूटे, टी-20 में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

भारत ने दूसरा टी-20 मैच 7 विकेट से जीत लिया. भले ही दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा अर्धशतक से चूक गए लेकिन  उन्होंने 19 गेंद पर 39 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने दो चौके औऱ 4 छक्के लगाने का कमाल किया. इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी-20 में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बता दें कि अभिषेक अब टी-20 इंटरनेशनल में 250+ स्ट्राइक रेट वाली पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 323 रनों के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. इस  मामले में इससे पहले शाहिद अफरीदी की बादशाहत कायम थी. अफरीदी ने  241 रन 250+ स्ट्राइक रेट वाली पारियों में बनाए थे. वहीं, हार्दिक और बटलर इस मामले में तीसरे और सातवें नंबर पर हैं. 

250+ स्ट्राइक रेट वाली पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 323: अभिषेक शर्मा
  •  241: शाहिद अफ़रीदी
  • 240: हार्दिक पांड्या
  •  231: मोहम्मद नबी
  •  229: फिन एलन
  • 206: कॉलिन मुनरो
  •  202: सूर्यकुमार यादव
  •  200: जोस बटलर
  • 192: तिलक वर्मा 

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और  8 विकेट खोकर 159 रन बनाए, भारत के लिए नितीश रेड्डी ने 3 विकेट हासिल किए, जिन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हाथ लगा, इसके बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 14.5 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 38 गेंदों में 88 रन की साझेदारी की.

अभिषेक 19 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 4 गेंदों में 11 रन की साझेदारी की. भारत को 99 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 22 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 7 चौके शामिल रहे.

यहां से ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 24 रन जुटाए. अय्यर 11 गेंदों में इतने ही रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 25 गेंदों में 40 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, पथिरागे नंबर-3, वर्ल्ड चैंपियनशिप इतिहास में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ेंसाल 2026 में नीरज चोपड़ा के बाद 80m पार करने वाले भारत के 8 जैवलिन थ्रोअर, 'तेज गेंदबाज' ने मारी टॉप 5 में एंट्री

ये भी पढ़ें- 'नाकाम हुआ तो आलोचना होगी, फिर भी जोखिम लेता हूं' , संजू सैमसन ने जीता दिल, टीम से अंदर-बाहर होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: 17 सितंबर से एक्शन में होंगे भारतीय एथलीट, ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Shahid Afridi, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com