विज्ञापन

IND vs PAK,  Abhishek Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की हो 'नो एंट्री', पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम को दी चेतावनी!

IND vs PAK, Update on Abhishek Sharma : अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे.  पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

IND vs PAK,  Abhishek Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा की हो 'नो एंट्री', पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम को दी चेतावनी!
Abhishek Sharma, IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को लेकर संशय बरकरार

Update on Abhishek Sharma: भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा है कि पेट के संक्रमण से उबर रहे आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह फिट दिख रहे हैं. अभिषेक अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे.  पेट के संक्रमण के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. चक्रवर्ती ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज बेहतर महसूस कर रहा है और उन्हें लगता है कि अगला मैच खेल सकता है.चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेगा. मुझे उसकी स्थिति के बारे में पूरी तरह नहीं पता। लेकिन मैंने उससे बात की है, वह अच्छी स्थिति में लग रहा है, उसने आज कुछ अभ्यास भी किया. उसने बताया कि वह वापसी की प्रक्रिया में है."

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक शर्मा पर जल्दबाजी नहीं करने की जरूरत

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने टॉप पर संजू सैमसन की अटैकिंग शुरुआत और अभिषेक की फिटनेस को लेकर सावधानी बरतने की बात कही. उन्होंने कहा कि "टूर्नामेंट आगे बढ़ने पर भारत को खिलाड़ियों को जल्दबाज़ी में वापस लाने के बजाय लंबे समय के लक्ष्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए."

इंडिया टुडे पर बात करते हुए फिंच ने कहा, "नहीं, वे काफी मजबूत हैं, इसमें कोई शक नहीं. टॉप पर संजू..कल रात ईशान के साथ उनकी शुरुआत बहुत अच्छी रही है. मैच जितना बड़ा है, मुझे लगता है कि भारत की नज़र सुपर 8, सेमी-फ़ाइनल और फ़ाइनल पर होगी. इसलिए, मेरे हिसाब से, अगर अभिषेक अभी भी ठीक नहीं है और आप रिस्क नहीं लेना चाहते, तो यह बिल्कुल ठीक है, क्योंकि आप इस पहले फ़ेज़ में टूर्नामेंट नहीं जीत सकते, इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है.'

आज आ सकता है फैसला

अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं, इसका ऑफिशियली अपडेट आज आ सकता है. भारत की टीम के प्रेस वार्ता के दौरान अभिषेक शर्मा को लेकर खुलासा हो सकता है. देखना होगा कि अभिषेक शर्मा को लेकर क्या अपडेट आता है. 

भारत बनाम पाकिस्तान, हेड डू हेड

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच खेले गए हैं.इसमें 13 मैचों में भारतीय टीम ने और 3 मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है. दोनों देशों के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में हार्दिक पांड्या नंबर वन हैं. 

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप स्टेज का मुकाबला रविवार को खेला जाना है. भारतीय टीम इस मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. दोनों देशों के बीच होने वाले इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com