Sehwag on Abhishek: अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में अभी तक जो तीन मैच खेले हैं उनमें वह खाता खोलने में नाकाम रहे हैं। अमेरिका, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वह शुरू में ही आउट हो गए हैं. अब अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी स्टाइल पर भी सवाल उठने लगे हैं. ऐसे में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रिएक्ट किया है. सहवाग ने अभिषेक शर्मा पर कमेंट की है जो अब सुर्खियां बन गई है. सहवाग ने माना है कि अभिषेक जल्द ही फॉर्म में वापसी करने में सफल रहेंगे.
सहवाग ने क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा, "यह एक ऐसी बॉल थी जिसे हिट करना था लेकिन वह चूक गया. मैं उसकी जगह पर रहा हूं, 2-3 ज़ीरो बनाए हैं, लेकिन वापसी करना उतना मुश्किल नहीं है क्योंकि यह सिर्फ़ माइंडसेट की बात है. यह शॉट सिलेक्शन की बात है,उससे उम्मीद है कि वह तुरंत स्कोर करे, और वह गलती कर सकता है. लेकिन जब वह रन नहीं बना रहा हो तो उसे कुछ बॉल खेलनी चाहिए, कुछ बॉल खेलने की कोशिश करनी चाहिए."
ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे
बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. भारतीय टीम को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के साथ भिड़ना है. 22 फरवरी को दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी होती है या नहीं.
सुपर 8 में भारत का शेड्यूल
- भारत बनाम साउथ अफ्रीका शाम 7 बजे – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- भारत बनाम ज़िम्बाब्वे शाम 7 बजे – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ शाम 7 बजे – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं