टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा की पारियों को लेकर अबतक जितनी आलोचनाएं हुईं लगा कि कहीं 25 साल के अमृतसर का ये खिलाड़ी हिम्मत ना तोड़ दे. मगर कहते हैं हिम्मते मर्दा, मर्दे खुदा! अभिषेक ने वर्ल्ड कप के पिछले चार मैचों में 0,0,0 और 15 रनों की पारियां खेली थीं. अभिषेक के आउट होते ही पावरप्ले में कभी अच्छी पार्टनरशिप भी नहीं बनी और दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ तो हार का सामना करना पड़ गया. ज़िंबाब्वे के ख़िलाफ भारत का सुपर-8 मैच 'करो या मरो' का मुक़ाबला बन गया और भारतीय ओपनर्स संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा लेफ़्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे तो आतिशी पारी की शुरुआत संजू सैमसन ने की.
चेन्नई में चमके अभिषेक 0,0,0,15 और 55
अभिषेक शर्मा ने इस बार संभलकर शुरुआत की. पूर्व कप्तान और कॉमेन्टेटर सुनील गावस्कर ने STAR SPORT पर कॉमेन्ट्री के दौरान कहा, 'अभिषेक शर्मा की इस पारी की ख़ास बात उनका शॉट सेलेक्शन भी है.' अभिषेक शर्मा ने 26 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. उनके टी20 वर्ल्ड कप करियर की ये पहली हाफ सेंचुरी साबित हुई. अभिषेक ने 30 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों के सहारे 184 के स्ट्राइक रेट से 55 रनों की पारी खेली. Cricbuzz ने अपनी कॉमेन्ट्री में लिखा, 'ये अभिषेक की दूसरी सबसे स्लो हाफ सेंचुरी है. इससे स्लो हाफ सेंचुरी उन्होंने ज़िंबाब्वे के ही ख़िलाफ हरारे में 2024 में 33 गेंदों पर लगाई थी. इत्तिफ़ाकन वो उनके टी20 करियर की पहली अंतर्राष्ट्रीय हाफ सेंचुरी थी.
40 पारियों के बाद ओपनर के छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
93 अभिषेक शर्मा (43 मैच)
90 एविन लुइस
72 क्रिस गेल
72 फिन एलन
71 शेन वाटसन/एरॉन फिंच
Most T20I Sixes after 40 innings as Opener
— The Cricket Panda (@TheCricketPanda) February 26, 2026
◉ 92: Abhishek Sharma
◎ 90: Evin Lewis
◎ 72: Chris Gayle
◎ 72: Finn Allen
◎ 71: Watson/Finch pic.twitter.com/n0REjJAu0K
अपनी वर्ल्ड कप की पहली हाफ सेंचुरी के साथ अभिषेक ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. @TheCricketPanda ने लिखा कि बतौर ओपनर अभिषेक ने अंतर्राष्ट्रीय टी20 में सबसे ज़्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है.
गावस्कर से लेकर भोगले तक सब कायल
रिकॉर्ड से इतर, जो भी हो ये अभिषेक की समझदारी भरी पारी मानी जा रही है जिसकी एक्सपर्ट्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. क्रिकेट कॉमेन्टेटर हर्षा भोगले ने ‘X'पर ट्वीट किया, 'अच्छी शुरुआत. संजू ने शुरुआत कर अभिषेक को थोड़ा वक्त दिया और अच्छी पार्टनरशिप बनी. एक दांये हाथ के बल्लेबाज़ के साथ शुरुआत की वजह से विपक्षी टीम को स्पिनर के साथ शुरुआत का मौक़ा नहीं मिला.'
Great start. Good partnership batting with Sanju taking the initiative early on giving Abhishek just a little time. Also, the presence of a right hander took away the option of bowling an off spinner up front.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 26, 2026
आईसीसी ने भी अपने ‘X'पर ट्वीट किया, “अभिषेक शर्मा अपनी पहली हाफ़ सेंचुरी लगाकर पार्टी के लिए तैयार हो गए. टूर्नामेंट का नया मीलस्तंभ!'
Abhishek Sharma comes to the party for India with his first-ever fifty in a #T20WorldCup👏
— ICC (@ICC) February 26, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the tournament.
📝: https://t.co/XB78VZ8s3p pic.twitter.com/h04UJPp8du
BCCI ने ट्वीट किया, 'अभिषेक ने वो कर दिखाया जो वो बेहतरीन करते हैं. 26 गेंदों पर हाफ़ सेंचुरी.'
Doing what he does best! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Abhishek Sharma smashes his way to a 2️⃣6️⃣-ball fifty 🎇
Updates ▶️ https://t.co/p4GxtxGkBf#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/NGlGDxydsG
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दर्शकों ने आखिरकार वो देखा जिसकी उन्हें आतक थी और जिसकी वो ख्वाहिश कर रहे थे.
Rise stronger, Abhishek! 🔥
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) February 26, 2026
5️⃣0️⃣* vs Zimbabwe and going strong! #WhistlePodu #T20WorldCup
📸: ICC pic.twitter.com/bDMgShDy33
चेन्नई में हो रहे मैच में अभिषेक की पारी से ओतप्रोत चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट किया. 'मज़बूती से ऊंचे उठो, अभिषेक!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं