Aakash Chopra on Rohit Sharma: इस साल 2027 आईपीएल संस्करण की नीलामी में रोहित शर्मा के साथ क्या होगा, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने केकेआर को जरूर बिना मांगे एक अच्छा आइडिया दे दिया है. आकाश ने कहा कि यह देखना खासा रुचिकर होगा कि क्या केकेआर रोहित शर्मा को लेकर मुंबई प्रबंधन से बात कर सकता है. अपनी बात को वजन देने के लिए रोहित ने यह भी है कि ईडेन गॉर्डन का मैदान रोहित को बहुत ज्यादा सुहाता है और उन्हें यहां खासी सफलता मिली है, जो केकेआर की रोहित के रूप में पसंद को और मजबूत करता है. कोलकाता की टीम पिछले साल सातवें नंबर पर रही थी और यह टीम अंग सीजन से पहले टीम को और मजबूत करना चाहती है. और अब जबकि अजिंक्य रहाणे ने संन्यास ले लिया है, तो केकेआर प्रबंधन भी इसी के साथ हरकत में आ गया है.
चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि हालांकि, 'मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज नहीं कर सकती है, लेकिन फिर भी यह जानते हुए केकेआर प्रबंधन रोहित को लेकर मुंबई से बात कर सकता है.'
पूर्व ओपनर ने सवाल खड़ा करते हुए कहा, 'क्या केकेआर रोहित को लेकर मुंबई से बात कर सकता है? रोहित और ईडन गॉर्डन एक बहुत ही शानदार कहानी हैं. मैं समझ सकता हूं कि मुंबई रोहित को रिलीज नहीं करेगा, लेकिन जितने भी साल बचे हैं, रोहित उनमें बतौर कप्तान और ओपनर इडेन गॉर्डन पर केकेआर को अच्छा योगदान दे सकते हैं.'
चोपड़ा ने याद दिलाते हुए कहा, 'रोहित ने इस मैदान पर 264 रन की पारी खेली है. यहां उन्होंने श्रीलंका को मात दी है. ऐसे में क्या केकेआर हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती के बदले में रोहित को मांग सकते हैं? निश्चित रूप से इससे केकार की गेंदबाजी कमजोर हो जाएगी, लेकिन रोहित इससे निपट सकते हैं' आकाश ने कहा कि अगर मुंबई ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर में रुचि दिखाती है, तो वह अनुकूल राय के साथ हर्षित राणा या कैमरून ग्रीन के साथ भी ट्रेड कर सकती है.
उन्होंने कहा, मुंबई अनुकूल रॉय और हर्षित राणा को ले सकती है या फिर अगर आप ग्रीन को पसंद करते हैं, तो उन्हें ले सकते हैं. वैसे मुझे नहीं लगता कि केकेआर प्रबंधन रिंकू सिंह को रिलीज करेगा, लेकिन रोहित जरूर उनकी लिस्ट में होने चाहिए. बहरहाल, यह देखना बहुत ही रुचिकर होगा कि केकेआर प्रबंधन रहाणे के जाने के बाद अगले सीजन में कप्तानी के लिए किस पर दांव लगाएगा, या रोहित को लेकर इंडियंस से बात आगे बढ़ाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं