विज्ञापन
10 hours ago

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र का आज 13वां दिन है. विपक्ष लगातार अपनी मांगों को लेकर हंगामा कर रहा है. बुधवार को सुबह लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ प्रेरणा स्थल पर गांधी प्रतिमा के नीचे पहुंचे. राहुल गांधी ने 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में मकर द्वार तक मार्च क‍िया. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.  

संसद के इस मॉनसून सत्र में आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल,  MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है. 


Parliament Session Live Updates: 

Parliament Monsoon Session Live Updates दोपहर 2 बजे तक के ल‍िए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई.

Parliament Monsoon Session Live Updates: किरेन रिजिजू की राहुल गांधी के साथ बैठक

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू संसद में जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ बैठक कर रहे हैं. संसद परिसर में विपक्ष के नेता के कार्यालय में हो रही इस बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं. 

Parliament Session Live Updates: खरगे ने कहा- PM-गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "हमारी मांग है क‍ि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सदन में आएं, बयान दें, चर्चा हो. हम चर्चा के लिए तैयार हैं. अगर चर्चा होगी तभी हल निकलेगा. वे संसद का अपमान कर रहे हैं वे अंदर आना नहीं चाहते."

Parliament Session Live Updates: प्रेरण स्‍थल से मकर द्वार तक क‍िया मार्च

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने प्रेरणा स्थल पर गांधी जी की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च किया. यह मार्च 20 जुलाई को CJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में निकाला गया. 

Parliament Session Live Updates: गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गांधी देश को बांटने का काम करते हैं

भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, "ऐसा क्यों है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद को चलने नहीं दे रहे हैं?...हमने हमेशा कहा है कि ये 2 विचार धाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नरेंद्र मोदी राष्ट्र की बात करते हैं राष्ट्र हित सर्वोपरि है। दूसरी तरफ विपक्ष के नेता राहुल गांधी केवल देश को बांटने का काम करते हैं। अराजक तत्वों के साथ खड़े होना खुद, अराजक हो जाना...नरेंद्र मोदी की सरकार में जीरो टॉलरेंस की नीति है, खास कर जो भगोड़े हैं...2019-2026 तक 274 भगोड़े हैं जो भारत वापस लाए गए हैं। ये 36 देशों से वापस लाए गए हैं...2004-2013 तक औसतन 4 भगोड़े हर साल वापस आते थे 10 साल में 40 वापस आए।"

Parliament Session Live Updates: व‍िपक्षी सांसदों के साथ के मार्च करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों के साथ 20 जुलाई को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ 'पुलिस कार्रवाई', अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में प्रेरणा स्थल पर गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च करेंगे.


Parliament Session Live Updates: प्रि‍यंका गांधी ने कहा- अगर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है तो ज‍िम्‍मेदारी लें

विपक्ष के प्रेरणा स्थल पर विरोध-प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अगर कुछ हुआ है- जैसे पैलेट गन का इस्तेमाल, आंसू गैस या लाठीचार्ज तो किसी न किसी की तो ज़िम्मेदारी होगी ही. किसी ने तो आदेश दिया होगा, इसलिए ज़िम्मेदारी लें. देश की यही परंपरा रही है.

Parliament Session Live Updates: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' का नोटिस दिया है. वे एक ऐसे नए 'दल-बदल विरोधी कानून' के स्वरूप पर चर्चा करना चाहते हैं जो अवसरवाद के कारण होने वाले बड़े पैमाने पर राजनीतिक दल-बदल को रोके- खासकर तब जब इसके पीछे कोई वास्तविक वैचारिक या नीतिगत मतभेद न हों और साथ ही संसद और विधानसभाओं के अंदर और बाहर ईमानदार और आलोचनात्मक असहमति के लिए भी जगह बनाए रखे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates, Parliament Monsoon Session, PM Modi, Amit Shah, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com