कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में साल 1999 में जब सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने एंट्री ली तब पाकिस्तान के खिलाफ भारत (IND vs PAK) का स्कोर 185 रन के टोटल से सिर्फ 36 रन कम था. सदगोप्पन रमेश और राहुल द्रविड़ की संयम भरी साझेदारी की बदौलत भारत ने आने वाले तूफान को रोक रखा था. लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर स्टेडियम में सन्नाटा छा गया. ये वो लड़ाई थी जिसका दर्शक इंतजार कर रहे थे और इसके अंत में शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने एक खतरनाक यॉर्कर गेंद से तेंदुलकर को मिडिल स्टंप आउट कर बाजी मार ली थी. सचिन तेंदुलकर गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. इसके 23 साल बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उस गेंद को याद किया और बताया कैसे वसीम अकरम ने सचिन को आउट करने का प्लान तैयार किया था.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन के लिए खचाखच भरा स्टेडियम, प्रैक्टिस के दौरान 'मैच जैसा माहौल', देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसकी पिछली ही गेंद पर अख्तर ने द्रविड़ को ऐसी ही एक यॉर्कर गेंद से आउट किया था. लेकिन इसके बाद सचिन मैदान पर आए. अख्तर ने स्पोर्ट्स कीड़ा से एक बातचीत के दौरान बताया कि वसीम उनके पास आए और उन्हें रिवर्स स्विंग डाले की सलाह दी.
अख्तर ने कहा, "जब सचिन स्ट्राइक लेने के लिए तैयार हो रहे थे तो वसीम अकरम ने मुझे रिवर्स स्विंग गेंदबाजी करने की सलाह दी. उन्होंने मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि गेंद पिचिंग के बाद स्टंप्स के अनुरूप हो. शुरुआत में मैं उन्हें आउट करने को लेकर काफी चिंतित था. लेकिन जब मैंने दौड़ना शुरू किया, तो मैं पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर रहा था क्योंकि मैं अपना रन-अप पूरी तरह से ठीक करना चाहता था - चाहे वह मेरी छलांग हो या मेरा गेंदबाजी एक्शन."
उन्होंने कहा, "जिस पल सचिन ने अपना बल्ला उठाया, मुझे पता था कि वह आउट होने वाले हैं. उनका बैकलिफ्ट वास्तव में ऊंचा था और मुझे पता था कि गेंद बहुत रिवर्स स्विंग कर रही थी. मैं परिणाम से हैरान नहीं था क्योंकि मैंने डिलीवरी की योजना बनाई थी."
अख्तर ने खुलासा किया कि किस तरह से दर्शकों ने रिएक्ट किया. जहां पाकिस्तानी टीम के लिए ये जश्न मनाने का मौका था, वहीं ईडन गार्डन पूरी तरह से शांत था.
उन्होंने बताया, "सचिन के आउट होने के बाद स्टेडियम में एकदम से शांति छा गई थी."
यह भी पढ़ें : IND vs SA: भुवनेश्वर कुमार ने बताया, कैसे मिलेगी जीत, 'कप्तान' पंत के लिए कही ऐसी बात
अपनी पहली पारी में भारतीय टीम 223 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें अख्तर ने 71 रन देकर 4 विकेट लिए थे. सईद अनवर की 188 रन की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने बचाव करने के लिए एक आरामदायक स्कोर खड़ा कर लिया था. दूसरी पारी में फिर से शोएब ने जलवा बिखेरते हुए 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मेहमान टीम ने 46 रन की यादगार जीत हासिल की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं