भारत का साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला सीरीज (IND vs SA) का दूसरा टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम (Team India) ने दर्शकों से भरे स्टेडियम में प्रैक्टिस किया, जो एक देखने लायक नजारा रहा. बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की है. इन तस्वीरों में दर्शकों की संख्या को देख ऐसा लग रहा है कि ये मैच दिन के टॉस से पहले होने वाले ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें हैं. लेकिन लंबे समय के बाद कटक में भारत का मैच होने की वजह से क्रिकेट फैंस के बीच उत्सुकता इतनी ज्यादा थी कि एक दिन पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही स्टेडियम खचाखच भरा हुआ नजर आया. बाराबती स्टेडियम (Barabati Stadium) में रविवार को साल 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है. भारत ने आखिरी बार यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जिसमें 4 विकेट से घरेलू टीम की जीत हुई थी.
यह भी पढ़ें : ट्रेंट बोल्ट ने दोहराया इतिहास, कर ली मुरलीधरन के 'World Record' की बराबरी, टेस्ट में हुआ गजब का कारनामा
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा, "एक नॉन मैच वाले दिन मैच वाला अनुभव. एक भरा हुआ स्टेडियम यहां कटक में टीम इंडिया को ट्रेन होके देखने के लिए."
Match day feels on a non-match day. 👌 👌
— BCCI (@BCCI) June 11, 2022
A packed stadium here in Cuttack to watch #TeamIndia train. 💪#INDvSA | @Paytm pic.twitter.com/lLYwx06Jk3
🔊 Sound 🔛
— BCCI (@BCCI) June 11, 2022
Some cracking hits from the Captain and Vice-captain get the crowd going. 👌 👌#TeamIndia | #INDvSA | @RishabhPant17 | @hardikpandya7 | @Paytm pic.twitter.com/JoRKKzwvpJ
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए कप्तान बनाए गए ऋषभ पंत, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और उमरान मलिक की ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें शेयर की, जिसमें पीछे स्टैंड्स को भरा हुआ देखा जा सकता है.
भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इस लिहाज से मेहमान टीम सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रही हैं. भारतीय टीम कटक में वापसी कर सीरीज को बराबर करना चाहेगी. इसलिए रविवार को कटक में दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने मिल सकता है.
पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के सामने 212 रन का टारगेट रखा था. भारत के लिए सबसे ज्यादा ईशान किशन ने 48 गेंद पर 76 रन बनाए थे. विपक्षी टीम ने पांच गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल किया. प्रोटीज ने डेविड मिलर (31 रन में 64 रन) और रस्सी वैन डेर डूसन (46 गेंद पर 75 रन) की पारियों के दम पर सीरीज का आगाज जीत के साथ किया.
कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाला मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें : IND vs SA: "कोई नहीं जानता कि मैं किस दर्द से पिछले दिनों गुजरा", हार्दिक ने बयां की दिल की बात, video
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल -
पहला टी20 - 9 जून, दिल्ली - साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता
दूसरा टी20 - 12 जून, कटक
तीसरा टी20 - 14 जून, विशाखापट्टनम
चौथा टी20 -17 जून, राजकोट
पांचवां टी20 - 19 जून, बेंगलुरु
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन.
भारतीय टीम: ईशान किशन, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, उमरान मलिक.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं