विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2020

वाराणसी: देव दीपावली पर दीपकों की रोशनी से जगमगाए गंगा के घाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में राज घाट पर देव दीपावली की दिया जलाकर शुरुआत की, चेत सिंह घाट पर लेजर शो का नजारा किया

वाराणसी: देव दीपावली पर दीपकों की रोशनी से जगमगाए गंगा के घाट
वाराणसी में देव दीपावली पर जगमगाता गंगा का घाट.
वाराणसी:

देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा के घाट रोशनी से जगमगा उठे. हजारों दीपकों ने गंगा की लहरों पर रोशनी बिखेरी. वाराणसी में आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देव दीपावली में भाग लिया. उन्होंने दीपक जलाकर इस उत्सव का शुभारंभ किया. आज कार्तिक पूर्णिमा है और परंपरा अनुसार आज के दिन बनारस में देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है. 

मान्यता है कि तिरुपुर राक्षस के वध के बाद देवताओं ने यहां पर शिव की नगरी में दीवाली मनाई थी. उसे देव दीपावली कहा गया. आज देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की. उन्होंने पहले राजा तालाब के पास खजूरी में वाराणसी प्रयागराज सिक्स लेन का लोकार्पण किया उसके बाद वह गंगा घाट दशाश्वमेध मंदिर में विश्वनाथ कॉरिडोर का काम देखा और फिर राज घाट पर देव दीपावली का दिया जलाकर इसकी शुरुआत की. 

इसके बाद बनारस के सारे घाट दीयों से जगमग हो गए. लेजर शो चेत सिंह घाट पर हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नजारा किया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varanasi, Dev Deepavali, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com