विज्ञापन
This Article is From May 01, 2017

उमा भारती बोलीं, शराबबंदी पर शिवराज सिंह चौहान मेरे प्लान पर काम कर रहे हैं

उमा भारती बोलीं, शराबबंदी पर शिवराज सिंह चौहान मेरे प्लान पर काम कर रहे हैं
केंद्रीय मंत्री उमा भारती की फाइल तस्वीर
भोपाल: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में शराबबंदी लागू करने के लिए उनकी उस योजना पर काम कर रहे हैं, जो उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपने शासनकाल में बनाई थी.

मध्य प्रदेश के सागर में रविवार को संवाददाताओं से उमा ने कहा, 'जब मैं मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री थीं, तब प्रदेश में शराबबंदी लागू करने ही वाली थीं और इसके लिए अन्यत्र स्रोतों से राजस्व प्राप्त करने के लिए पैकेजिंग प्लान भी बना लिया था. मेरा मानना है कि शिवराज सिंह चौहान उस प्लान के बारे में जानते थे और अब वह उसी प्लान पर काम कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बनी, तब प्रदेश की वित्तीय स्थिति भीषण रूप से खराब थी.

उमा ने कहा, 'इन हालातों में भी शराबबंदी के लिए मैंने प्लान बना लिया था. मैंने अधिकारियों से कहा था कि यदि राज्य सरकार शराबबंदी को लागू करती है, तो यह किस प्रकार से वित्तीय स्थिति को प्रभावित करेगी. इस संबंध में उस दौरान एक योजना बना ली गई थी.' उन्होंने कहा कि शिवराज प्रदेश में शराबबंदी के लिए जो भी कर रहे हैं, उसमें मैं उनके साथ हूं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uma Bharti, Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh, Liquor Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com