विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

अंधविश्वास: दिल की बीमारी ठीक करने के लिए सात महीने की बच्ची को गर्म लोहे से दागा

गुजरात के बनासकांठा जिले में अंधविश्वास की शिकार बनी एक सात महीने की बच्ची की बीमारी के इलाज के लिए उसे गर्म लोहे से दाग दिया गया और बाद में उसे सेप्टिक हो गया.

अंधविश्वास: दिल की बीमारी ठीक करने के लिए सात महीने की बच्ची को गर्म लोहे से दागा
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुजरात:

गुजरात के बनासकांठा जिले में अंधविश्वास की शिकार बनी एक सात महीने की बच्ची की बीमारी के इलाज के लिए उसे गर्म लोहे से दाग दिया गया और बाद में उसे सेप्टिक हो गया. बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टर ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस दुधमुंही बच्ची को दिल की बीमारी थी और एक सप्ताह पहले उसके माता पिता लखानी क्षेत्र में इलाज के लिए उसे ले गए. जहां उसका कथित इलाज करते हुये गर्म लोहे से दाग दिया गया. उसके इस घाव में सेप्टिक हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई.

पश्चिम बंगाल के कांकीनारा में देसी बम के हमले में एक शख्स की मौत

डॉ. सुनील आचार्य ने बताया कि बच्ची की आवश्यक चिकित्सा करने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई. इस जिले में इसी महीने सामने आया अंधविश्वास का यह दूसरा मामला है. गत दो जून को इसी तरह की घटना में वाव तालुके के वसेडा गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी.

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Seven Year Old Girl, Victim Of Superstitions, Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com