विज्ञापन
This Article is From May 14, 2023

दिल्ली पुलिस के पीसीआर कर्मियों ने गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग बुझाई

पुलिस कर्मियों ने ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाला, एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के केबिन के नीचे आग लगी थी

दिल्ली पुलिस के पीसीआर कर्मियों ने गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग बुझाई
दिल्ली के मुनिरका इलाके में ट्रक में लगी आग पुलिस कर्मियों ने बुझा दी.
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस के पीसीआर कर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक में लगी आग बुझा दी. उन्होंने ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दिल्ली के मुनिरका इलाके में रविवार की सुबह एक गैस सिलिंडर से लदे ट्रक में आग लग गई. दिल्ली पुलिस के पीसीआर कर्मियों ने फुर्ती से आग बुझाई और ड्राइवर व हेल्पर को ट्रक से निकाल लिया.

डीसीपी पीसीआर आनंद मिश्रा के मुताबिक, रविवार को सुबह दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. सूचना मिली कि एक गैस सिलिंडर से लदे ट्रक में आग लगी है. इस सूचना पर पीसीआर वैन जेब्रा-35-अल्फा में तैनात हेडकांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल चिराग तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के केबिन के नीचे आग लगी है. 

उन्होंने तुरंत ट्रक के ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकाला. पीसीआर कर्मचारियों ने पीसीआर वैन से आग बुझाने वाला सिलेंडर निकाला और पास के कैपिटल कोर्ट भवन से पानी का पाइप भी ले लिया.उन्होंने मौके पर दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया. इस दौरान उन्होंने आसपास की जगह पर आवागमन बंद कर दिया था. पीसीआर कर्मियों की सूझबूझ और साहस से आग लगने की बड़ी घटना टल गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fire In Truck, LPG Cylinders, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com