विज्ञापन

रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 1 साल बाद बढ़े दाम, जानें दिल्ली-मुंबई से लेकर बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट

LPG Gas Cylinder Rate: दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतें 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं. कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी भारी बढ़ोतरी की गई है. 

रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 1 साल बाद बढ़े दाम, जानें दिल्ली-मुंबई से लेकर बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट
LPG Gas Cylinder Latest Rate: रसोई गैस सिलेंडर के दाम
  • ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
  • 7 मार्च 2026 से देश के विभिन्‍न इलाकों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं.
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह महंगा हो गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच घरेलू बजट पर असर डालने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. तेल विपणन कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से नई दरें लागू कर दी हैं. इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतें 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं. इसी के साथ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 115 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई है. 

नई दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 912.50 रुपये, जबकि कोलकाता में 939 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है. वहीं चेन्नई में उपभोक्ताओं को 928.50 रुपये चुकाने होंगे. उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली के बराबर 913 रुपये बनी हुई है.  

Gas Cylinder Rate

Gas Cylinder Rate

पिछली बार 11 महीने पहले हुई थी बढ़ोतरी

इंडियन ऑयल की तरफ से जारी आकड़ों के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में पिछली बार बढ़ोतरी 11 महीने पहले 08 अप्रैल, 2025 को की गई थी. अप्रैल में कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. यह 30 अगस्त, 2023 के बाद से 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की सबसे अधिक कीमत है. ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है, जब मध्य-पूर्व एशिया में युद्ध की वजह से पिछले एक हफ्ते के दौरान अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गैस की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है.  

अब कमर्शियल सिलेंडर भी हो गया महंगा 

इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 114.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी हो गई है. इसके बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्‍ली में 1883 रुपये, कोलकाता में 1990 रुपये, मुंबई में 1835 रुपये और चेन्‍नई में 2043.50 रुपये हो गई है. यह पिछले एक सप्ताह में दूसरी और इस साल जनवरी के बाद से चौथी बढ़ोतरी है. यह बढ़ोतरी 1 मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 28 रुपये की बढ़ोतरी के अतिरिक्त है. इस साल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दरों में 302.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 

एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ता है. विशेषज्ञों का कहना है कि राज्यवार टैक्स और वैट के कारण अलग‑अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है. 

14.2 किलो के LPG सिलेंडर की पिछली कीमत

महीनादिल्‍लीकोलकातामुंबईचेन्‍नई 
8 अप्रैल, 2025853879852.50868.50
1 अगस्‍त 2024803829802.50818.50
1 जुलाई 2024803829802.50818.50
9 मार्च 2024803829802.50818.50
30 अगस्‍त 2023903929902.50918.50
1 मार्च 2023110311291102.501118.50

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com