विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2019

दिल्ली : सड़क हादसे में महिला की मौत दो व्यक्ति घायल

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में कार चला रहे लड़के ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मारी, आरोपी को पकड़ लिया गया

दिल्ली : सड़क हादसे में महिला की मौत दो व्यक्ति घायल
दिल्ली के सिविल लाइंस में हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार.
नई दिल्ली:

दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में कार चला रहे एक लड़के ने दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक हादसा करीब शाम चार बजे हुआ.

डीआरडीओ काम्प्लेक्स में रहने वाला 20 साल का श्रेय गुप्ता अपने तीन साथियों के साथ फोर्ड फिगो कार से सिविल लाइंस से आईपी कॉलेज की तरफ जा रहा था. लेकिन दिल्ली विधानसभा के सामने उसने कट पर लापरवाही से स्पीड में गाड़ी मोड़ दी. इससे उसकी गाड़ी एक होंडा अमेज़ और एक स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई. हादसे के बाद श्रेय के तीनों दोस्त भाग गए जबकि श्रेय को मौके से पकड़ लिया गया.

इस हादसे में होंडा अमेज़ कार में बैठी 55 साल की महिला राजेश्वरी यादव की मौत हो गई. जबकि उनकी बेटी दीप्ति यादव और ड्राइवर ईश्वर सिंह घायल हो गया. हादसे में आरोपी श्रेय को भी हल्की चोट आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच  शुरू कर दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com