विज्ञापन
This Article is From Dec 20, 2020

केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली के महापौरों की भूख हड़ताल समाप्त कराई

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका मिथलेश व पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करवाई

केंद्रीय मंत्री पुरी ने दिल्ली के महापौरों की भूख हड़ताल समाप्त कराई
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को जूस पिलाकर दिल्ली के महापौरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करवाई. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व भाजपा दिल्ली की सह प्रभारी अलका गुर्जर ने उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका मिथलेश व पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करवाई. 

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने बताया कि अभी सिर्फ भूख हड़ताल खत्म हुई है धरना अभी खत्म नहीं हुआ है. यह धरना अभी जारी रहेगा और इस लड़ाई को हम और आगे तक लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई 200000 निगम कर्मचारियों, 50,000 सेवानिवृत्त कर्मचारियों, 70000 सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों और शिक्षकों की है. 

जय प्रकाश ने कहा कि हम 3 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व लगातार 13 दिनों से  इस कड़ाके की ठंड में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे  थे मगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार भी इंसानियत के नाते महापौरों से मिलने की कोशिश नहीं की. इससे यह पता चलता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री नागरिकों के प्रति कितने असंवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि निगमों का बकाया फंड हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसे लेकर रहेंगे चाहे इसके लिए हमें कितनी भी लड़ाई क्यों ना करनी पड़े.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Mayors, Hunger Strike, Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com