विज्ञापन

माथे पर नींबू, शरीर पर चंदन और सिंदूर... बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची की बलि, क्यों हैवान बनी महिला?

यूपी के बुलंदशहर में 3 साल की एक बच्ची को बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बच्ची की डेडबॉडी पड़ोसी के घर में बेड से नीचे मिली. बच्ची के माथे पर नींबू रखा मिला. जबकि शरीर में चंदन और सिंदूर लगा था.

माथे पर नींबू, शरीर पर चंदन और सिंदूर... बुलंदशहर में 3 साल की बच्ची की बलि, क्यों हैवान बनी महिला?
बुलंदशहर में बच्ची की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.
NDTV
बुलंदशहर:

बुलंदशहर में शनिवार सुबह 11 बजे से लापता हुई 3 साल की एक बच्ची की बलि दे दी गई. बच्ची की हत्या का आरोप उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर लगा है. बच्ची की डेडबॉडी पड़ोसी के घर में बेड से नीचे मिली. उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था, माथे पर नींबू रखा मिला. जबकि शरीर में चंदन और सिंदूर लगा था. बच्ची की अंगुलियों को भी काटा गया था. 3 साल की एक मासूम बच्ची की इस बेरहमी से हुई हत्या से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम पर प्रदर्शन किया. पुलिस ने समझा-बुझा कर लोगों को शांत किया. 

बुलंदशहर के मोहल्ला भूड़ की घटना

घटना बुलंदशहर शहर मुख्यालय से एक किमी दूर देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ की है. यहां रहने वाले सचिन ई-रिक्शा चलाते हैं. उनके घर में पत्नी शारदा, 5 साल का बेटा कार्तिक और 3 साल की बेटी मान्या उर्फ वानिया थी. शनिवार सुबह 11 बजे से मान्या उर्फ वानिया लापता हो गई थी. जिसकी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. 

छानबीन में जुटी पुलिस ने सचिन के पड़ोस में रहने वाली सोनिया के कमरे से बच्ची के शव को बरामद किया. सोनम किराए के कमरे में रहती है. छानबीन के दौरान रात 9 बजे शक के आधार पर पुलिसकर्मी सोनिया के घर के पास पहुंची. उसके कमरे में ताला लगा था. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर बेटी का शव मिला.    

अपने बच्चे को पाने के लिए दूसरे की बच्ची की हत्या

3 साल की बच्ची की बलि देने वाली महिला की कहानी भी बेहद अजीब है. पुलिस के मुताबिक, सोनम की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी. लेकिन बाद में पति से झगड़े के बाद वो अकेली रहने लगी. पुलिस के अनुसार, करीब 10 दिन पहले सोनम ने अपनी बेटी को छत से धक्का दे दिया था, जिससे उसे चोटें आई थीं. इसके बाद मायके वालों ने सुलहनामे के तहत बेटी बुलबुल को उसके पिता के पास भेज दिया था.

बच्ची के अलग किए जाने के बाद सोनम तनाव में रहने लगी थी. पूछताछ में उसने बताया कि दूसरे बच्चों को देखकर वह विचलित हो जाती थी. इसी के चलते उसने बच्ची को देखा. फिर कमरे में ले जाकर उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें - रायसेन में खजाने के चक्कर में करोड़पति व्यापारी की 'बलि', नदी किनारे दफन मिला शव, तीन आरोपी गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr, Bulandshahr Crime, Child Sacrifice, Bulandshahr Police, Tantra-mantra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com