विज्ञापन
This Article is From May 23, 2020

दिल्ली : सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली के असोला के शनिधाम मंदिर में लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दिल्ली : सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने पर दाती महाराज के खिलाफ केस दर्ज
शनिधाम मंदिर में हुए आयोजन में दाती महाराज के साथ कई लोग नजर आए.
नई दिल्ली:

Delhi Lockdown: दिल्ली के असोला में शनिधाम मंदिर में एक धार्मिक समारोह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था और लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस मामले में शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी दाती महाराज और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि शनिधाम मंदिर के मुख्य पुजारी दाती महाराज के साथ कुछ लोगों ने 22 मई को शाम को लगभग 7:30 बजे मंदिर में एक समारोह किया था. उन्होंने लॉकडाउन पर सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया. 

s8013spo

सोशल मीडिया पर दाती महाराज और अन्य लोग फोटो में दिखे. उनके खिलाफ आईपीसी 188/34, डीडीएमए अधिनियम के 54 बी और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत मैदानगढ़ी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dati Maharaj, Case Filed, Delhi Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com