प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:
एलएनजेपी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों को सुबह और शाम के वक्त नियम से वार्ड का दौरा करना होगा और जिन मरीजों को उन्होंने देखा है, उनका रिकॉर्ड दर्ज करना होगा. कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पताल के नवनियुक्त नोडल अधिकारी ने यह आदेश दिया है.
इसमें उन्होंने कहा है कि लॉग बुक में यह ब्योरा होना चाहिए कि डॉक्टर ने किस तारीख को, किस वक्त और कितने मरीजों को देखा. आदेश में कहा गया कि लॉग बुक की प्रति प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) एवं मुख्य सचिव (दिल्ली) को प्रतिदिन भेजी जाएगी.
दिल्ली सरकार ने शनिवार को नौकरशाह ए गोपीकृष्ण को एलएनजेपी अस्पताल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, LNJP Hospital, Nodal Officer