विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2019

शराब के नशे में चूर युवकों ने सड़क पर कपड़े उतारकर किया हुड़दंग, मामला दर्ज

मुखर्जी नगर इलाके के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, वीडियो में सड़क पर पांच-छह युवक नाचते और गिरते दिख रहे

शराब के नशे में चूर युवकों ने सड़क पर कपड़े उतारकर किया हुड़दंग, मामला दर्ज
वीडियो में युवक सड़क पर नशे में नाचते हुए दिख रहे हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिस पर दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक वीडियो में करीब 5 से 6 लड़के शराब के नशे में घुत्त होकर कपड़े उतारकर हुड़दंग मचा रहे हैं. वीडियो देर रात का बताया जा रहा है.

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे नशे में चूर लड़के सड़क पर हुड़दंग मचा रहे हैं. एक लड़का तो नशे में इस कदर चूर है कि बार-बार जमीन पर गिर जा रहा है. पुलिस ने जहां यह लड़के किराए से रहते हैं, उस पीजी मालिक के खिलाफ IPC की धारा 188, यानी अपनी सम्पत्ति का दुरुपयोग करने या करवाने का ममाला और आरोपी लड़कों के खिलाफ IPC 283 यानी सार्वजनिक रास्ते में जाम लगाने या बाधा पहुंचाने और IPC 268 यानी सार्वजनिक स्थल पर रुकावट पैदा करने का मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि मनीष नाम के लड़के की जन्मदिन पार्टी थी जिसमें शामिल होने उसके बाकी दोस्त आए थे.

नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस कर्मी काट रहे थे चालान, वीडियो हुआ वायरल

VIDEO : नशे में धुत्त लड़की ने तीन वाहनों में मारी टक्कर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Youth Drunken Dance, Mukharjee Nagar, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com