विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2020

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर दिल्ली में होगा उत्सव, 70 स्थानों पर सीधी प्रसारण

बीजेपी के राम मंदिर निर्माण के इस कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सहमति

अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर दिल्ली में होगा उत्सव, 70 स्थानों पर सीधी प्रसारण
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम अयोध्या (Ayodhya) में हो रहा है लेकिन अब वैसा ही माहौल दिल्ली में भी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. बीजेपी (BJP) राम मंदिर निर्माण का लाइव प्रसारण दिल्ली के 70 जगहों पर बड़े टीवी स्क्रीन लगाकर करेगी. बीजेपी के राम मंदिर निर्माण के इस कार्यक्रम पर आम आदमी पार्टी की सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सहमति है.

करोना संक्रमण काल में राम मंदिर मुद्दे पर जगह-जगह राम मंदिर के बैनर टांगने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है. दिल्ली के बीजेपी आफिस में दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में राम मंदिर के भूमि पूजन का LED स्क्रीन पर सीधा टेलीकास्ट करने की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने 5 अगस्त को पूरे दिन पार्टी सांसद से लेकर चुनाव हार चुके प्रत्याशी तक को दिल्ली में दीपावली मनाने को कहा है. आदेश गुप्ता ने कहा कि भव्य कार्यक्रम होगा. दिल्ली की सत्तर जगहों पर दीपावली जैसे दीपोत्सव किया जाएगा. इसमें सांसद से लेकर विधानसभा तक के प्रत्याशी रहेंगे. लाइव प्रसारण भी करेंगे.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां केंद्र सरकार लोगों को घरों से कम निकलने की हिदायत दे रही है वहीं गली मोहल्लों में LED लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इकट्ठा करने की कोशिश पर आम आदमी पार्टी की भी दबी सहमति है. दिल्ली सरकार के मंत्री इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर कुछ चिंतित दिखाई दे रहे हैं लेकिन बीजेपी का वादा है कार्यक्रम में सामाजिक दूरी बनाई जाएगी.

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन का कार्यक्रम अयोध्या में हो रहा है. लेकिन अब वैसा ही माहौल दिल्ली में भी बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. राम मंदिर निर्माण का लाइव प्रसारण दिल्ली के 70 जगहों पर बड़ी टीवी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा. आदेश गुप्ता ने कहा कि हम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहेंगे लेकिन भगवान राम का कार्यक्रम है इसे अच्छे से किया जाएगा.

दिल्ली में पहले दंगा फिर कोरोना संक्रमण के चलते काम धंधे बंद हैं और सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. लेकिन राम मंदिर निर्माण पर धूमधाम से कार्यक्रम करके बीजेपी अपने आलोचकों का मुंह बंद भी करना चाहती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ayodhya, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com