विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2017

राजस्थान : आनंदपाल का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार, कहा- मुठभेड़ की सीबीआई जांच हो

आनंदपाल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद चूरू के रतनगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रविवार से रखे शव को लेने से इनकार कर दिया.

Also Read in
राजस्थान : आनंदपाल का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार, कहा- मुठभेड़ की सीबीआई जांच हो
गैंगस्टर आनंदपाल सिंह की फाइल तस्वीर
जयपुर: गत शनिवार की रात को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी आनंदपाल के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए उसका शव लेने से इनकार कर दिया. आनंदपाल के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद चूरू के रतनगढ़ के अस्पताल की मोर्चरी में रविवार से रखे शव को लेने से इनकार कर दिया.

नागौर जिले के डीडवाना कस्बे के सांवराद स्थित आनंदपाल के घर बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे और गत शनिवार की रात गैंगस्टर आनंदपाल के साथ पुलिस मुठभेड़ की सीबीआई जांच की मांग की गई. नागौर जिला कलेक्टर पारिस अनिल देशमुख ने बताया कि अभी तक परिजनों ने आनंदपाल के शव को स्वीकार नहीं किया है. उनकी मुख्य मांग है कि पुलिस मुठभेड़ की सीबीआई से जांच करवाई जाए.

उन्होंने बताया कि समाज के कुछ लोगों ने उकसा कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने का प्रयास किया, लेकिन स्थित को तुंरत नियंत्रण में ले लिया गया और 25 लोगों को ऐहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है.

उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस मुठभेड़ का विरोध कर रहे उत्तेजित लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर जसवंतगढ़ पुलिस थानाधिकारी को घायल कर दिया था, उस सिलसिले में 75 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. चूरू जिले के एक गांव के मकान में छिपे कुख्यात अपराधी आनंदपाल को पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया था.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Pal Singh, Rajasthan, Police Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com